लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद के बेटे की हत्या! कई दिनों से था लापता, सरेआम गोलीबारी का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: October 1, 2023 12:16 IST

दावा किया जा रहा है कि जिस शख्स की गोली मारकर हत्या की गई, वह मुफ्ती कैसर फारूक है, जो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का मोस्ट वांटेड आतंकवादी था।

Open in App

कराची: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि आतंकी हाफिज सईद के बेटे की हत्या हो गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों का समूह एक तरफ से आ रहा है कि तभी तेज गोलीबारी सरेआम होने लगती है इस गोलीबारी में एक शख्स को गोली लग जाती है और वह जमीन पर गिर जाता है।

दावा है कि मरने वाला शख्स और कोई नहीं बल्कि हाफिज सईद का बेटा है जो कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी कैसर फारूक है।

हालांकि, वीडियो में किसी तरह के समय और तारीख का दावा नहीं किया गया है और न ही हमलावरों की कोई पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि घटना को अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया है।

दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में पीछे से गोली मारे गए एक व्यक्ति को अन्य लोगों के साथ कराची की एक सड़क पर चलते हुए दिखाया गया है।जैसे ही गोली चलाई जाती है, अन्य लोग छिपने के लिए भागते हैं, जबकि जिस व्यक्ति को गोली लगती है, जिसके बारे में कई लोगों का दावा है कि वह कैसर फारूक नाम का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है, वह जमीन पर गिर जाता है।

कौन है हाफिज सईद का बेटा?

हाफिज सईद का बेटा कैसर फारूक प्रतिबंधित और नामित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक सदस्यों में से एक है। उसे मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर प्रमुख कैसर फारूक का करीबी सहयोगी माना जाता है।

कराची में लश्कर के आतंकवादी कैसर फारूक की गोली मारकर हत्या की खबर और वीडियो उन दावों के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें कहा गया था कि हाफ़िज़ सईद का बेटा लापता हो गया है और आईएसआई उसका पता लगाने में असमर्थ है।

मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के बेटों में से एक कमालुद्दीन सईद मंगलवार (26 सितंबर) से लापता है। कथित तौर पर कमालुद्दीन सईद का पेशावर में एक कार में आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।

हाफिज सईद एक पाकिस्तानी नागरिक है और मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामित आतंकवादी है, जो पाकिस्तान की जेल में बंद है।

टॅग्स :हाफिज सईदपाकिस्तानवायरल वीडियोआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी