लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में दिल दहला देने वाली घटना, नाइट शिफ्ट कर लौटे शख्स को घर में मिले दो लाश

By नियति शर्मा | Updated: April 9, 2019 14:39 IST

यह घटना लूटपाट और हत्या का है। लूटपाट के बाद चोरों ने घर के दो लोगों की हत्या कर दी। वानापैरुमल एक टायर फैक्ट्री में चौकीदार हैं। उनके परिवार में पत्नी वारालक्ष्मी के साथ दो बच्चे थे।

Open in App
ठळक मुद्देचोरों ने महिला को पहले कुल्हाड़ी से घायल किया फिर लोहे के हथियार से उसकी हत्या कीहत्या के बाद चोरों ने अलमारी से 20 हजार रुपये और सोना लूट लियातमिलनाडु 2016 की रिपोर्ट के अनुसार क्राइम रेट में 19वें नंबर पर है

तमिलनाडु के वानापैरुमल (50 वर्षीय) सोमवार सुबह जब अपनी नाइट शिफ्ट पूरी कर घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके घर का दरवाजा खुला है और अंदर उनकी पत्नी और बेटा मृत पड़े हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना हत्या और लूटपाट का है। लूटपाट के बाद चोरों ने घर के दो लोगों की हत्या कर दी थी।

वानापैरुमल एक टायर फैक्ट्री में चौकीदार है। उनके परिवार में पत्नी वारालक्ष्मी के साथ दो बच्चे थे। तमिलनाडु के एक अखबार 'दिना थान्थी' के अनुसार यह घटना चैन्नई से कुछ दूर स्थित थिरुथानी नगर की है। एक रिपोर्ट के अनुसार चोरों ने सबसे पहले घर का ताला तोड़ा, फिर सबसे पहले वारालक्ष्मी को कुल्हाड़ी से घायल किया। इसके बाद लोहे के हथियार से उनकी हत्या कर दी।

इसके बाद वानापैरुमल के बड़े बेटे बोधीराजा(10 वर्ष) की भी बिजली के एक तार से गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद चोरों ने अलमारी से 20 हजार रुपये और सोना लूट लिया। पुलिस ने हत्यारों को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरु कर दिया है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो  की 2016 की रिपोर्ट के अनुसार  तमिलनाडु राज्य क्राइम रेट में 19वें नंबर पर है।

टॅग्स :हत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदीतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए