लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में हुए चौहरे हत्याकांड का आरोपी जिम ट्रेनर गिरफ्तार, जानें कैसे डॉक्टर के परिवार की सरेआम की गई हत्या

By भाषा | Updated: November 14, 2019 04:33 IST

फरीदाबाद के सेक्टर 7ए में बीते शनिवार को एक्सरे क्लिनिक चलाने वाले डा मेहंदीरत्ता उनकी पत्नी तथा बेटी और दामाद की किसी व्यक्ति ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देजिम ट्रेनर मुकेश ठाकुर के भाई ने डबुआ पुलिस थाने में एक पत्र दिया था, जिसमें मुकेश ने इन चारों हत्याओं को करना कबूला था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मुकेश व मृत डाक्टर के बेटे दर्पण दोनों गहरे दोस्त हैं।

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 7ए में हुए चौहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी और जिम प्रशिक्षक मुकेश ठाकुर को अपराध शाखा ने बुधवार को शिर्डी से गिरफ्तार किया है औ उसे हवाई जहाज से फरीदाबाद लाया जा रहा है।

सिंह ने बताया कि आरोपी को लेकर पुलिस रात आठ बजे तक फरीदाबाद पहुंचेगी और यहां आने के बाद उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी । उल्लेखनीय है कि सेक्टर सेक्टर 7 ए में बीते शनिवार को एक्सरे क्लिनिक चलाने वाले डा मेहंदीरत्ता उनकी पत्नी तथा बेटी और दामाद की किसी व्यक्ति ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी।

इसके बाद जिम ट्रेनर मुकेश ठाकुर के भाई ने डबुआ पुलिस थाने में एक पत्र दिया था, जिसमें मुकेश ने इन चारों हत्याओं को करना कबूला था, जिसके बाद से ही अपराध शाखा की 10 टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मुकेश व मृत डाक्टर के बेटे दर्पण दोनों गहरे दोस्त हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में यह भी पता लगाया जाएगा कि यह हत्याकांड सुपारी देकर करवाया गया है या फिर इसे अंजाम देने का कोई और ही उद्देश्य है। 

टॅग्स :हरियाणाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला