लाइव न्यूज़ :

ग्वालियरः 65 वर्षीय दुकानदार ने आंखों पर पट्टी बांधकर 11 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच दिया, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: March 26, 2022 17:43 IST

माधोगंज पुलिस थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात की है। जब काफी देर तक लड़की घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता ने तलाशी शुरू की और उसे मोहल्ले में रोता हुआ पाया।

Open in App
ठळक मुद्देबालिका ने आपबीती अपने परिजनों को बताई जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई गई।यौन अपराधों से बच्चों को बचाने वाले अधिनियम (पॉक्सो) के तहत गिरफ्तार किया गया है।बालिका की आंखों पर पट्टी बांधकर उसके साथ बलात्कार किया।

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में 65 वर्षीय दुकानदार को 11 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। माधोगंज पुलिस थाना प्रभारी महेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात उनके थाना क्षेत्र की है।

शिकायत के मुताबिक पीड़ित लड़की रात करीब नौ बजे नाश्ता खरीदने के लिए अपने घर से बाहर निकली थी तभी पड़ोस में दुकान चलाने वाले उसके परिचित ने उसे चॉकलेट का लालच दिया और बालिका को पास के गोदाम में ले गया, जहां उसने बालिका की आंखों पर पट्टी बांधकर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि जब काफी देर तक लड़की घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता ने तलाशी शुरू की और उसे मोहल्ले में रोता हुआ पाया। बालिका ने आपबीती अपने परिजनों को बताई जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि आरोपी को भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों को बचाने वाले अधिनियम (पॉक्सो) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा में सिरफिरे आशिक ने किशोरी पर जानलेवा हमला किया

नोएडा के सेक्टर 113 क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के कारण छात्रा पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सेक्टर 113 के थाना प्रभारी शरद कांत ने बताया कि सेक्टर 113 के परथला गांव स्थित अंबेडकर विहार कॉलोनी की दसवीं कक्षा की छात्रा से अरुण कुमार मौर्य नामक युवक एक तरफा प्रेम करता था।

उसने छात्रा से कई बार अपने प्रेम का इजहार किया, लेकिन छात्रा ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को जब छात्रा के परिजन घर से बाहर गए थे, तब अरुण मौके का फायदा उठाकर उसके घर आया और एक बार भी छात्रा से प्रेम का इजहार किया।

लेकिन पीड़िता के इनकार करने से आक्रोशित आरोपी ने छात्रा की गर्दन और शरीर पर चाकू से वार कर दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में पीड़ित छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशरेपग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट