लाइव न्यूज़ :

33 वर्षीय दलित RTI कार्यकर्ता को सात लोगों ने पीटा और जूते में पेशाब पीने को किया विवश, जानें क्या है मामला

By भाषा | Updated: February 28, 2022 20:13 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल शशिकांत जाटव को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स, दिल्ली में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के सिलसिले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी। कमरे में बंद करके बुरी तरह पीटा, जाति सूचक गालियां दीं और जूते में पेशाब पीने को मजबूर किया।

ग्वालियरः जिले के 33 वर्षीय दलित आरटीआई कार्यकर्ता को ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारी मांगने पर सोमवार को सात लोगों ने कथित रूप से पीटा और जूते में पेशाब पीने को विवश किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल शशिकांत जाटव को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स, दिल्ली में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि 23 फरवरी को हुई इस घटना के सिलसिले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कुबेर ने पीड़ित की शिकायत के हवाले से बताया कि जाटव ने पनिहार थाना क्षेत्र के बरही ग्राम पंचायत के बारे में सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी। शिकायत के अनुसार, इस बात से नाराज बरही गांव की सरपंच के पति, पंचायत सचिव व अन्य ने जाटव को 23 फरवरी को ग्राम पंचायत के कार्यालय में बुलाया और वहां के एक कमरे में बंद करके उसे बुरी तरह पीटा, जाति सूचक गालियां दीं और उसे जूते में पेशाब पीने को मजबूर किया।

उन्होंने बताया कि जाटव को पहले स्थानीय जयारोग्य अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स, दिल्ली रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि सात आरोपियों की पहचान आशा कौरव, संजय कौरव, धामू, भूरा, गौतम, विवेक शर्मा और सरनाम सिंह के रुप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या के प्रयास, अपहरण से संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के बयान के बाद मामले में और दंडात्मक प्रावधान जोड़े जा सकते हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशग्वालियरआरटीआईशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए