लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटीः अपने मंगेतर को गिरफ्तार कराने के बाद चर्चा में आयी ‘लेडी सिंघम’ जनमोनी राभा अरेस्ट, पूर्व प्रेमी राणा पोगाग के साथ भ्रष्टाचार में थी शामिल

By भाषा | Updated: June 4, 2022 21:37 IST

असम के नगांव जिले के कालियाबोर पुलिस थाने में बतौर उप निरीक्षक तैनात राभा को लगातार दो दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने राभा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।राणा के साथ आर्थिक सौदे किए थे।राभा ने पोगाग के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

गुवाहाटीः असम में धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले महीने अपने मंगेतर को गिरफ्तार कराने के बाद चर्चा में आयी पुलिस अधिकारी जनमोनी राभा को शनिवार को पूर्व प्रेमी के साथ कथित रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त रहने के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के नगांव जिले के कालियाबोर पुलिस थाने में बतौर उप निरीक्षक तैनात राभा को लगातार दो दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि माजुली जिले की अदालत ने राभा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दो ठेकेदारों ने पुलिस में शिकायत दी थी कि जब राभा माजुली में तैनात थीं, तो उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी राणा पोगाग के साथ उनका परिचय करवाया, जिसके बाद उन्होंने राणा के साथ आर्थिक सौदे किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ठगा गया। राभा ने पोगाग के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसने कुछ लोगों को ओएनजीसी में नौकरी और ठेका दिलाने का वादा करके ठगा। बाद में उसे धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया और वर्तमान में वह माजुली जेल में बंद है।

सूत्रों ने बताया कि ‘लेडी सिंघम’ या ‘दबंग पुलिसकर्मी’ के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी राभा के खिलाफ पोगाग के साथ साठ-गांठ करने के कई आरोप लगे, जिसने राभा के नाम पर पैसे लिये थे। सूत्रों ने बताया कि इन आरोपों को लेकर जांच के आदेश दिये गये। गरमूर स्थित माजुली जिला जेल ले जायी गयी राभा की पिछले साल अक्टूबर में पोगाग के साथ सगाई हुयी थी और नवंबर 2022 में उनका विवाह होना था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम