लाइव न्यूज़ :

भाई स्वच्छ शहर है, क्यों सड़क पर थूक रहो हो?, 25 वर्षीय ढाबा संचालक लेखराज ने किया मना, 3 ने चाकू से गोदा, ज्यादा खून बहने से मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 14:36 IST

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में एक ढाबा संचालित करने वाले लेखराज (25) की रविवार और सोमवार की दरमियानी रात विजय नगर क्षेत्र में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराज अहिरवार (19), पवन रजक (20) और जगदीश सिसोदिया (33) को गिरफ्तार किया। मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों में से एक व्यक्ति ने उस वक्त सड़क पर गुटखा थूक दिया था।लेखराज दो साथियों के संग वहां से गुजर रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

इंदौरः देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सड़क पर गुटखा थूकने के विवाद में 25 वर्षीय ढाबा संचालक की सरेराह हत्या के आरोप में सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में एक ढाबा संचालित करने वाले लेखराज (25) की रविवार और सोमवार की दरमियानी रात विजय नगर क्षेत्र में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए थे।

उन्होंने बताया कि गश्त कर रही पुलिस इस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में मिले सुरागों के आधार पर राज अहिरवार (19), पवन रजक (20) और जगदीश सिसोदिया (33) को गिरफ्तार किया। सिंह ने बताया, ‘‘मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों में से एक व्यक्ति ने उस वक्त सड़क पर गुटखा थूक दिया था, जब ढाबा बंद करके घर जा रहा लेखराज अपने दो साथियों के संग वहां से गुजर रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।’’

उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान आरोपियों ने लेखराज पर चाकू से हमला किया और ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किए गए हैं तथा ढाबा संचालक के हत्याकांड की विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPoliceMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम