लाइव न्यूज़ :

Gurugram Women Dead Body: 'अंडा करी की भूख ने बनाया हैवान', हथौड़े और बेल्ट से पीटकर ले ली लिव-इन पार्टनर की जान

By धीरज मिश्रा | Updated: March 17, 2024 11:40 IST

Gurugram: महिला ने अंडा करी बनाने से मना कर दिया। इतनी सी बात पर गुस्से में उसके लिव इन पार्टनर ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस को महिला की लाश एक निर्माणधीन घर से मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देअंडा करी नहीं बनाएंगे और पार्टनर ने ले ली जान गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार हत्या कर दिल्ली भाग आया था आरोपी

Gurugram: महिला ने अंडा करी बनाने से मना कर दिया। इतनी सी बात पर गुस्से में उसके लिव इन पार्टनर ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस को महिला की लाश एक निर्माणधीन घर से मिली है। पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लल्लन यादव(35) के तौर पर हुई है।

इस हत्याकांड के पीछे की वजह जानकर गुरुग्राम की पुलिस भी हैरान है। क्योंकि, महिला की हत्या उसके पार्टनर ने इसलिए कर दी क्योंकि, उसे अंडा करी खाना था। महिला ने मना किया तो उसे गुस्सा आया और हत्या कर दी।

शराब के नशे में था आरोपी

पीटीआई की खबर के अनुसार, पुलिस ने आरोपी लल्लन यादव को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह शराब के नशे में था। नशे के दौरान उसने अपनी पार्टनर से अंडा करी बनाने के लिए कहा, जब उसने मना किया तो वह अपना आपा खो बैठा और जुर्म कर दिया।

महिला से ऐसे हुई थी मुलाकात

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब सात माह पहले उसकी मुलाकात अंजलि से हुई। वह कचड़ा बीनने का काम करती थी। दोनों मिले और एक साथ मजदूरी करने लगे। आरोपी बिहार के मधेपुरा जिले का रहने वाला है। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। उसे दिल्ली के सराय काले खां से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से हथौड़ा और बेल्ट बरामद कर लिया है। 

सांप काटने से हुई पत्नी की मौत

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लल्लन यादव की पहली पत्नी की मौत सांप के काटने से हुई थी। अंजलि के साथ मुलाकात करने के बाद वह साथ-साथ रहने लगे। जिस बिल्डिंग में काम करने के लिए दोनों को लाया गया था, वहां भी आरोपी ने अंजलि को अपनी पत्नी बताया था।

टॅग्स :गुरुग्रामक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीअंडाFaridabadनारी सुरक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट