लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः तीन बंदूकधारियों ने गार्ड और वाहन चालक की आंखों में मिर्च का पाउडर फेंका, बंदूक दिखा कर बंधक बनाया, एक करोड़ रुपये लूटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2022 18:10 IST

हरियाणा पुलिस ने अनुसार घटना दोपहर में करीब पौने तीन बजे हुई जब एस एंड आईबी कंपनी के कर्मचारी सुभाष चौक के पास सोहना रोड पर मारुति के एक शोरूम से नकदी एकत्र करने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी का एक कर्मचारी अखिलेश शोरूम में पैसे लेने गया।वाहन चालक रंजीत और गार्ड विपिन वैन में थे। तीन लुटेरे वहां आए और उनकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया।

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को नकदी संकलन करने वाली एक वैन से करीब एक करोड़ रुपये लूट लिए गए। पुलिस ने कहा कि तीन बंदूकधारियों ने गार्ड और वाहन चालक की आंखों में मिर्च का पाउडर फेंका और बंदूक दिखा कर उन्हें बंधक बना लिया।

 

 

इसके बाद वे पैसे लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने अनुसार घटना दोपहर में करीब पौने तीन बजे हुई जब एस एंड आईबी कंपनी के कर्मचारी सुभाष चौक के पास सोहना रोड पर मारुति के एक शोरूम से नकदी एकत्र करने गए थे। वैन शोरूम के बाहर खड़ी थी जब कंपनी का एक कर्मचारी अखिलेश शोरूम में पैसे लेने गया।

वाहन चालक रंजीत और गार्ड विपिन वैन में थे। इस बीच बंदूकधारी तीन लुटेरे वहां आए और उनकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उन्होंने उन्हें बंधक बना लिया और करीब एक करोड़ रुपये लेकर भाग गए।

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। एसीपी सदर अमन यादव ने कहा कि आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। विपिन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दस जगहों से रुपये एकत्र किए थे और वैन में एक करोड़ रुपये से अधिक रकम थी जिसे एचडीएफसी बैंक की सेक्टर 53 स्थित शाखा में जमा किया जाना था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए