लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम मर्डर केस: आरोपी सरकारी गनर की मां और भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ में हुए कई खुलासे

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 15, 2018 09:08 IST

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-51 में 13 अक्टूबर को अडिशनल सेशन जज कृष्णकांत की पत्नी रितु और बेटे ध्रुव को एक सरकारी गनर ने गोली मार दी थी। जिसमें जज की पत्नी की मौत हो गई है और बेटे की हालत गंभीर है।

Open in App

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-51 में शनिवार को अडिशनल सेशन जज कृष्णकांत की पत्नी रितु की हत्या और बेटे ध्रुव को गोली मारने के केस की जांच एसआईटी की टीम अब कर रही है। मामले में आरोपी सरकारी गनर  महिपाल यादव (गोली मारने वाला शख्स) से पूछताछ के बाद एक के बाद एक खुलासे हो रहे है। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए अब महिपाल की मां और उसके ममेरे भाई को भी हिरासत में लिया है।

मां और ममेरे भाई से पूछताछ के पहले पुलिस ने महिपाल के मामा से भी पूछताछ की थी। इस केस की जांच डीसीपी ईस्ट सुलोचना गजराज की टीम कर रही है। जिसमें  तीन एसीपी और चार इंस्पेक्टरों को शामिल किया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात का अबतक पता नहीं लगा पाई है कि हत्या के पीछे की वजह क्या थी। आरोपी महिपाल यादव डेढ़ साल से जज कृष्णकांत की सुरक्षा में तैनात था।

पूछताछ में सामने आई ये बात 

आरोपी महिपाल ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी पारिवारिक समस्याओं से काफी परेशान चल रहा था। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस का एक हेड कांस्टेबल है और पिछले दो वर्षों से न्यायाधीश के निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात था। अधिकारियों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से घर जाने के लिए छुट्टी मांग रहा था जो उसे नहीं दी जा रही थी। इससे शायद वह अवसाद में चला गया।

जांच अधिकारियों में से एक ने बताया, ''न्यायाधीश भी अक्सर उसे डांटते थे।" अधिकारी ने बताया कि शनिवार को भी न्यायाधीश की पत्नी ने बाजार जाते समय कार में उसे डांटा। न्यायाधीश के खिलाफ उसमें काफी असंतोष था। एएसजे कृष्ण कांत ने एक बयान में बताया कि महिपाल ने घटना के बारे में उन्हें फोन पर जानकारी दी थी। 

क्या था मामला 

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-51 में शनिवार को जिला एवं सत्र जज कृष्णकांत की पत्नी और बेटे पर उनके ही सुरक्षा गार्ड महिपाल यादव ने गोली चला दी थी। जिसमें कृष्णकांत की पत्नी रितु और बेटे ध्रुव को गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से दोनों को पास के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान जज की पत्नी की मौत हो गई थी और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

इस घटना के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग की जाएगी। 

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज