लाइव न्यूज़ :

Gurugram Rape Case: "स्पा सेंटर में रोजाना 10 से 15 लोग करते थे मेरा रेप", 14 साल की नाबालिग ने बताई आपबीती

By रुस्तम राणा | Updated: September 16, 2022 17:40 IST

नौकरी के पहले दिन ही पीड़िता को एक रूम में बुलाया गया जहां उसे जबरन एक पुरुष से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा गया। जब महिला ने अपनी नौकरी छोड़ने के लिए कहा तो उसे धमकाया गया। उसकी वीडियो बनाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के मुताबिक स्पा सेंटर में उसे रिसेप्शनिस्ट की जॉब के लिए रखा गया थानौकरी के पहले दिन पीड़िता को एक पुरुष से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा गयापीड़िता का आरोप है कि उन्होंने मेरी वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी थी

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक मॉल में स्थित स्पा सेंटर में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ 10 से 15 लोगों द्वारा रोजाना बलात्कार किया जाता था। खुद पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की आपबीती बताई है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बलात्कार पीड़िता के मुताबिक स्पा सेंटर में उसे रिसेप्शनिस्ट की जॉब के लिए रखा गया था। पुलिस को उसने बताया कि वह एक महिला से मिली थी और उसने उस महिला से जॉब के लिए निवेदन किया था। महिला ने पीड़िता को स्पा सेंटर में रिसेप्शनिस्ट की जॉब पर रखवा दिया। स्पा सेंटर महिला के रिश्तेदार द्वारा मॉल में चलाया जा रहा था।

नौकरी के पहले दिन ही पीड़िता को एक रूम में बुलाया गया और एक पुरुष से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे कहा गया। इसके बाद यहां उसका रेप हुआ। जब महिला ने अपनी नौकरी छोड़ने के लिए कहा तो उसे धमकाया गया। उसकी वीडियो बनाई गई और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके बाद पीड़िता का रोजाना वहां रेप होता रहा। 

पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने मेरी वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी थी, जिससे कि वह बहुत डर गई थी। ऐसे में अगले 4 से 5 दिन वह स्पा सेंटर में जाती रही। इस दौरान उसका कई बार बलात्कार हुआ। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रोजाना उसके साथ 10 से 15 लोग उसका रेप करते थे।   

हालांकि कुछ दिनों बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर स्पा जाना बंद कर दिया। लेकिन वे लोग उसे फोन करके होटल बुलाया और वहां उसके साथ मारपीट की। इस तरह से पीड़िता के घरवालों को इसका आभास हुआ और उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। तब पुलिस को पीड़िता ने अपनी सारी आपबीती बताई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 34, 376 डी और 506 के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :रेपगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने