लाइव न्यूज़ :

Gurugram property: जमीन और पैसे की लालच!, चचेरा भाई  रविंदर चुपके से घर में आया और सोते समय राकेश पर हथौड़े से हमला किया, बचाव में आई चाची को भी मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2024 15:58 IST

राकेश के भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई घर में घुस आया और सोते समय राकेश पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के सदस्यों के बीच एक प्लॉट को लेकर कुछ विवाद था।रविंदर ने हमला कर दिया और मौके से भाग गया।चिकित्सकों ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया।

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में संपत्ति के एक हिस्से को लेकर 20 वर्षीय एक युवक ने बुधवार को हथौड़े से चचेरे भाई की हत्या कर दी तथा चाची को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने कुमार के घर में घुसकर उसपर हथौड़े से हमला किया। राकेश के भाई राजेश ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई घर में घुस आया और सोते समय राकेश पर हमला कर दिया। राजेश ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा, "परिवार के सदस्यों के बीच एक प्लॉट को लेकर कुछ विवाद था।

 

यह मामला पंचायत में सुलझा लिया गया था, लेकिन बुधवार को मेरा चचेरा भाई रविंदर घर में घुस आया और जब राकेश सो रहा था तो उसने उस पर हथौड़े से हमला कर दिया।'' उन्होंने बताया कि जब उनकी मां ने उसे बचाने की कोशिश की तो रविंदर ने उन पर भी हमला कर दिया और फिर मौके से भाग गया।

राजेश ने कहा, "हम उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया।" पुलिस ने बताया कि रविंदर को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की गई हैं। सदर पुलिस थाने के थाना प्रभारी अर्जुन देव ने कहा, ''हमने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया है। घायल महिला की हालत स्थिर है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हथौड़ा जब्त कर लिया है।'' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए