लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: रात की ड्यूटी के बाद पति घर पहुंचा तो पत्नी कमरे में नहीं मिली, छत पर देखा तो प्रेमी नवीन के साथ थी, टोका तो पिस्तौल निकाली और सिर पर तानी, कहा-दूर रहो नहीं तो मेरठ की घटना...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2025 15:26 IST

मेरठ में पिछले महीने एक महिला और उसके प्रेमी ने उसके (महिला के) पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े कर उसे एक ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट भर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसी मौके पर पहुंचे आरोपी प्रेमी और महिला वहां से फरार हो गए।परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था, इसलिए दंपति गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव में रह रहे थे।सुबह करीब छह बजे घर पहुंचा तो मुझे मेरी पत्नी कमरे में नहीं मिली।

गुरुग्राम: गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव में एक महिला के प्रेमी ने उसके पति के सिर पर पिस्तौल की बट से कथित तौर पर वार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी ने महिला के पति को मेरठ जैसी घटना दोहराने की भी धमकी दी। मेरठ में पिछले महीने एक महिला और उसके प्रेमी ने उसके (महिला के) पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े कर उसे एक ड्रम में डालकर उसमें सीमेंट भर दिया था। पुलिस के अनुसार, जैसे ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे आरोपी प्रेमी और महिला वहां से फरार हो गए।

हरियाणा में झज्जर के खरमन गांव के कैब चालक मौसम द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, मौसम ने पंजाब के मोगा की एक महिला से दो साल पहले शादी की थी। मौसम ने अपनी शिकायत में कहा कि चूंकि उसका परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था, इसलिए दंपति गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव में रह रहे थे।

मौसम ने बताया, "सोमवार को रात की ड्यूटी के बाद जब मैं सुबह करीब छह बजे घर पहुंचा तो मुझे मेरी पत्नी कमरे में नहीं मिली। जब मैं छत पर गया तो देखा कि मेरी पत्नी मेरे गांव के ही रहने वाले नवीन के साथ थी।" मौसम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, "जब मैंने टोका तो नवीन ने पिस्तौल निकाली और मेरे सिर पर तान दी।

उसने पिस्तौल की बट से मेरे सिर पर भी वार किया। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने के बाद वे भाग गए।" पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामहरियाणामेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए