लाइव न्यूज़ :

दोस्त की ऑडी कार पर थी नजर, प्लानिंग कर दोस्तों ने ही की शख्स की हत्या लेकिन गाड़ी छोड़ हो गए फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2020 10:35 IST

रिपोर्ट के मुताबिक सभी दोस्तों ने शराब पी थी। इसके बाद अजय और सोनू ने अरशद को लूटने की योजना बनाई।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैगुरुग्राम पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। 

हाल ही में नोएडा में हुए गौरव चंदेल मर्डर केस का मामला शांत नहीं हुआ था कि गुरुग्राम में एक ऐसी ही घटना सामने आई। जहां ऑडी कार के चक्कर में दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त का गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं लुटेरों ने मर्डर कर शख्स का शव नाले में फेंककर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने इस मर्डर से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। 

आज तक समाचार वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान साहिबाबाद के रहने 35 वर्षीय युवक अरशद के रुप में की गयी जो एक ओला कैब चालक था। रिपोर्ट के मुताबिक अरशद की हत्या 8 जनवरी की रात हो हुई थी। 

जानें पूरा मामला

बताया जा रहा है कि अरशद अपने एक दोस्त की ऑडी कार लेकर तीन दोस्तों के साथ अपने गांव दुधवा गया था। जहां दो अन्य दोस्त और मिल गए। रिपोर्ट के मुताबिक सभी दोस्तों ने शराब पी थी। इसके बाद अजय और सोनू ने अरशद को लूटने की योजना बनाई। दोनों ने अरशद को पीछे की सीट पर बिठाकर खुद गाड़ी चलाने लगे और एक चादर से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। 

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आरोपी डर गए और सिर्फ अरशद का मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए और ऑडी गाड़ी को छोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और गुरुग्राम पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है। 

वहीं,  गौतमबुध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह छह जनवरी को लूट के बाद हुई हत्या के पीड़ित गौरव चंदेल के घर वालों से मिलने पहुंचे और परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया। जिलाधिकारी के साथ मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आलोक सिंह भी वहां गए थे।

 पुलिस और प्रशासन को साथ आया देख लोगों ने घटना के बाद क्षेत्र में व्याप्त डर के बारे मे उनके बातचीत की और सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह डाला कि अगर हालात ऐसे रहे तो वे यहां से मकान बेचकर कहीं और चले जाएंगे।

टॅग्स :गुरुग्रामहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज