लाइव न्यूज़ :

गुड़गांव में पिछले पांच साल में सबसे अधिक बलात्कार, हत्या की वारदातें, दूसरे नंबर पर फरीदाबाद

By भाषा | Updated: August 6, 2019 15:53 IST

फरीदाबाद और गुड़गांव में बाल बलात्कार के मामले भी सबसे अधिक पाए गए। यहां पिछले पांच साल में पॉक्सो अधिनियम के तहत क्रमश: 412 और 354 मामले दर्ज किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देअपराधों में सबसे ऊपर रहे, जहां गुड़गांव में 4,577, फरीदाबाद में 4,315 मामले दर्ज किए गए।राज्य विधानसभा में कांग्रेस सदस्य करण सिंह दलाल के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी गई।

हरियाणा के गुड़गांव में महिलाओं की सुरक्षा का आलम यह है कि यहां करीब पिछले पांच साल में बलात्कार के सबसे अधिक 663 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं हत्या की 470 वारदातें यहां हुई। राज्य विधानसभा में कांग्रेस सदस्य करण सिंह दलाल के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी गई।हरियाणा के सभी जिलों में अपराध के मामले में गुड़गांव के बाद दूसरे नंबर पर फरीदाबाद रहा, जहां बलात्कार के 543 और हत्या के 337 मामले सामने आए। वहीं सोनीपत में बलात्कार और हत्या की क्रमश: 229 और 448 घटनाएं हुईं। फरीदाबाद और गुड़गांव में बाल बलात्कार के मामले भी सबसे अधिक पाए गए। यहां पिछले पांच साल में पॉक्सो अधिनियम के तहत क्रमश: 412 और 354 मामले दर्ज किए गए।दोनों जिले महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में सबसे ऊपर रहे, जहां गुड़गांव में 4,577, फरीदाबाद में 4,315 मामले दर्ज किए गए। इनके बाद तीसरे नंबर पर रहा पानीपत जहां 3,595 मामले सामने आए। पलवल के विधायक दलाल ने प्रत्येक जिलों में नवम्बर 2014 से अभी तक दर्ज हत्या, बलात्कार, बाल बलात्कार और महिला विरोधी अपराध के मामलों के आंकड़े मांगे थे। उन्होंने मामलों में दोषी को सजा दी गई या नहीं इसकी भी जानकारी मांगी थी।सदन को बताया गया कि नवम्बर 2014 से अभी तक हत्या के 5043, बलात्कार के 4847, पॉक्सो अधिनियम के तहत 3674 और अजा, अजजा (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत 3695 मामले दर्ज किए गए। सदन को बताया गया कि (नवम्बर 2014 से) 20 जुलाई तक 953 को हत्या, 249 को बलात्कार, 457 को बाल बलात्कार और 904 को अन्य मामलों में दोषी ठहराया गया। 

टॅग्स :गुरुग्रामफरीदाबादक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?