लाइव न्यूज़ :

Gurugram: सीएनजी पंप की बत्ती को किया ऑफ, गुरुग्राम में यूपी के तीन लोगों की हत्या, पुलिस को इस बात पर संदेह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2022 15:33 IST

Gurugram: मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के भूपेंद्र, पुष्पेंद्र और नरेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को संदेह है कि हमला लूटपाट के मकसद से किया गया।अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी जांच की जा रही है।मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Gurugram: शहर के सेक्टर-31 में एक सीएनजी पंप के तीन कर्मचारियों की रविवार देर रात कुछ लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार देर रात करीब दो बजकर 40 मिनट की है। कुछ लोगों ने इन कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के भूपेंद्र, पुष्पेंद्र और नरेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को संदेह है कि हमला लूटपाट के मकसद से किया गया।

हालांकि, अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर भी जांच की जा रही है। मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने बताया कि दो शव पंप प्रबंधक के कक्ष में बरामद हुए और एक बाहर पड़ा मिला। भूपेंद्र के भाई धर्मेंद्र ने कहा, ‘‘ तड़के एक फोन आने पर मैं उठा, सीएनजी पंप पहुंचा तो मैंने अपने भाई भूपेंद्र को मृत पाया।

मेरा भाई पंप पर ऑपरेटर का काम करता था।’’ उन्होंने बताया कि उनके भाई की हत्या किसने की यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस कर्मियों के साथ ‘फोरेंसिक’ दल और श्वान दस्ता मौके पर मौजूद है। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने भी घटना स्थल का दौरा किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामहरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए