लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: क्लब में महिला से बदसलूकी और दोस्तों से मारपीट के मामले में छह बाउंसर समेत 7 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 11, 2022 12:51 IST

गुरुग्राम में सोमवार रात क्लब के बाउंसरों द्वारा कुछ लोगों से मारपीट और महिला से अभद्रता के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक क्लब के प्रबंधक समेत सात कर्मचारियों को वहां आए लोगों के एक समूह से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि पीड़ित लोगों में से एक ने क्लब के दरवाजे पर खड़े एक कर्मी पर उनकी महिला मित्र को अनुचित तरीके से छूने पर आपत्ति जतायी थी। उन्होंने बताया कि उद्योग विहार स्थित क्लब के दो प्रबंधकों और आठ बाउंसर (सुरक्षा कर्मी) समेत दस लोगों पर घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना सोमवार को देर रात करीब दो बजे की है। पुलिस आयुक्त काला रामचंद्रन ने बताया कि इनमें से छह बाउंसर समेत सात को बुधवार रात को पकड़ा गया। उनकी पहचान सोनू, मनदीप, सुमित, नितिन, राम सिंह और राकेश तथा क्लब प्रबंधक लोकेश के रूप में की गयी है। जिन लोगों से मारपीट की गयी है, उनमें एक बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी में काम करने वाला प्रबंधक भी शामिल है।

'कैसा डेंजा' क्लब की घटना

एक पीड़ित ने शिकायत में कहा कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ ‘कैसा डेंजा’ क्लब गया था। उसे क्लब के प्रवेश द्वार पर कुछ अन्य मित्र मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बाउंसर ने प्रवेश द्वार पर खड़े होने के दौरान उनकी मित्र के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे अनुचित तरीके से छूआ। उन्होंने कहा कि जब महिला मित्र ने आपत्ति जतायी तो अन्य बाउंसर और प्रबंधक वहां एकत्रित हो गए तथा उन्होंने उससे गाली गलौज करनी शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया, ‘‘जब हम सबने विरोध किया तो आठ बाउंसरों ने हमें प्रवेश द्वार से धक्का दिया, सड़क पर ले गए, और हमसे मारपीट की। हम हमले में घायल हो गए। क्लब के प्रबंधकों ने हमें धमकी दी कि अगर हम दोबारा क्लब में आए तो हमें मार देंगे।’’

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था मारपीट और हंगामे का वीडियो

इस बीच, क्लब के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने हमले का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि बाउंसर ने एक स्मार्टवॉच और करीब 12,000 रुपये नकद छीन लिए।

क्लब प्रबंधन ने अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। घटना के बाद उद्योग विहार पुलिस थाने में शिकायत की गई तथा दस लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा) , 149 (गैरकानूनी तरीके से एकत्र होना), 323 (चोट पहुंचाना), 354-ए (छेड़छाड़), 379-ए (छीनना), 506 (आपराधिक भयादोहन) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॅग्स :गुरुग्रामक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट