लाइव न्यूज़ :

सेल्फी के चक्कर में गईं 4 दोस्तों की जान, 18 से 20 साल की उम्र, जब ट्रेन काफी पास आ गई, नहीं हटे और टक्कर मारते गुजरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2022 20:38 IST

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, दुर्घटना बसई रेलवे स्टेशन से ठीक पहले शाम करीब 5 बजे हुई, जब दिल्ली के सराय रोहिल्ला से अजमेर जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस गुड़गांव रेलवे स्टेशन से बसई की ओर जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देचारों युवकों ने ट्रेन के नजदीक आते ही पटरी पर सेल्फी लेना शुरू कर दिया।ट्रेन काफी पास आ गई, तब भी वे वहां से नहीं हटे और ट्रेन उन्हें टक्कर मारते हुए गुजर गई। अधिकारियों ने बताया कि चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गुरुग्रामः दिल्ली के बाहरी इलाके गुड़गांव में मंगलवार को एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ओआरबी) के पास सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, दुर्घटना बसई रेलवे स्टेशन से ठीक पहले शाम करीब 5 बजे हुई, जब दिल्ली के सराय रोहिल्ला से अजमेर जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस गुड़गांव रेलवे स्टेशन से बसई की ओर जा रही थी। जीआरपी ने कहा कि 18 से 20 साल की उम्र के चारों युवकों ने ट्रेन के नजदीक आते ही पटरी पर सेल्फी लेना शुरू कर दिया।

जब ट्रेन काफी पास आ गई, तब भी वे वहां से नहीं हटे और ट्रेन उन्हें टक्कर मारते हुए गुजर गई। अधिकारियों ने बताया कि चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक से सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। गुड़गांव के जीआरपी थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा, “अभी तक किसी की पहचान नहीं हुई है। हम कोशिश कर रहे हैं।”

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मंगलवार को एक वाहन के पलटकर नदी में गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोलारस थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और उन्हें शिवपुरी जिले के वीरा गांव में एक पुल निर्माण स्थल पर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर कोलारस थाना क्षेत्र के गोरी टीला हीरापुर गांव के पास तड़के करीब दो बजे हुई।

सिंह ने कहा कि वैन चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन पलटकर सिंध नदी में गिर गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित सोमचार रात को ट्रेन से झांसी (उत्तर प्रदेश) पहुंचे थे।

झांसी से वे बस से शिवपुरी जिले के पडोरा गांव पहुंचे और निर्माण स्थल पर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। मृतकों की पहचान हामिद, मोहम्मद अब्दुल्ला, खाहुल अमीन और हकीम मुस्तफा के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा