लाइव न्यूज़ :

28 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर सवार आठ लोगों का समूह दुकान पर रुका और डंडों और लोहे की छड़ों से हमला किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2023 20:49 IST

हरियाणाः शनिवार को दिन में करीब पौने तीन बजे मोटरसाइकिल और स्कूटर पर सवार आठ से अधिक लोगों का एक समूह दुकान पर रुका। पुलिस ने कहा कि उन्होंने कुमार पर डंडों और लोहे की छड़ों से हमला किया और फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के पलवल जिले के मदनाका गांव के निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है।गुरुग्राम के सेक्टर 46 में जल विहार कॉलोनी में रह रहा था।परिवार के सदस्य और रिश्तेदार कुमार को एक निजी अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचित किया।

गुरुग्रामः गुरुग्राम के सेक्टर 46 इलाके में पुरानी रंजिश के कारण लोगों के एक समूह ने 28 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मूल रूप से हरियाणा के पलवल जिले के मदनाका गांव के निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है।

 

 

कुमार वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर 46 में जल विहार कॉलोनी में रह रहा था। कुमार अपने रिश्तेदार के यहां बर्तन की दुकान पर काम करता था। शनिवार को दिन में करीब पौने तीन बजे मोटरसाइकिल और स्कूटर पर सवार आठ से अधिक लोगों का एक समूह दुकान पर रुका। पुलिस ने कहा कि उन्होंने कुमार पर डंडों और लोहे की छड़ों से हमला किया और फरार हो गए।

परिवार के सदस्य और रिश्तेदार कुमार को एक निजी अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बाद में पीड़िता का बयान लेने के लिए अस्पताल गई, लेकिन वह बयान देने की हालत में नहीं था।

पुलिस ने बताया कि कुमार के चचेरे भाई डेविड की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 148 (दंगा), 149 (गैरकानूनी रूप से जमा होना), 325 (जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत शनिवार की रात सेक्टर 50 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे कुमार के साले ने पुलिस को सूचित किया कि उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कहा कि आईपीसी की धारा 302 (हत्या) को भी प्राथमिकी में जोड़ा गया है।

दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मृतक के परिजनों ने पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा, ‘‘हम कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की जा रही है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceहरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?