लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः 22 वर्षीय प्रेमिका को बेवफाई के संदेह में चाकू घोंपकर 25 वर्षीय प्रेमी ने मार डाला, लिव इन रिलेशन पार्टनर को अवैध संबंध का शक था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2022 16:10 IST

गुरुग्राम पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार सुबह राठीवास गांव में हुई। आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।सोनू के साथ लिव-इन रिलेशनशिप (सह-जीवन) में रह रही थी।महिला की गर्दन पर चाकू से तीन वार किए।

गुरुग्रामः गुरुग्राम में शनिवार को 22 वर्षीय एक महिला को उसके सह-जीवन साथी (लिव इन रिलेशन पार्टनर) ने बेवफाई के संदेह में चाकू घोंपकर कथित रूप से मार डाला। गुरुग्राम पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार सुबह राठीवास गांव में हुई।

 

आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। अब आरोपी के खिलाफ बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार महिला पलवल जिले के टिकरी ब्राह्मण गांव की रहने वाली थी, जबकि आरोपी राहुल उर्फ सोनू (25) रेवाड़ी जिले के गुर्जर घाटल गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार महिला करीब तीन साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी और उसके बाद से वह सोनू के साथ लिव-इन रिलेशनशिप (सह-जीवन) में रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक पहले दोनों रेवाड़ी में रह रहे थे और करीब दो दिन पहले ही वे राठीवास गांव में किराए के कमरे में रहने आए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोनू ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचित किया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। उसने महिला की गर्दन पर चाकू से तीन वार किए।

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो महिला खून से लथपथ पड़ी मिली और आरोपी सोनू उसके शव के पास बैठा था। सोनू रंगाई का काम करता था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और हत्या करने वाले आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया।

बिलासपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक अजय मलिक ने कहा, ‘‘आरोपी सोनू को महिला के अवैध संबंध होने का संदेह था। दोनों के बीच शनिवार सुबह इसी मुद्दे को लेकर बहस भी हुई। सोनू ने महिला पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमने आरोपी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’

 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?