लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम: 17 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता और भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, 11वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2023 12:10 IST

पुलिस ने सोमवार को बताया कि छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को बताया कि उसके पिता और भाई ने उसका कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया।

Open in App
ठळक मुद्देकानून की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।जांच कर रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।11वीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को जानकारी दी।

गुरुग्राम:हरियाणा के गुरुग्राम में 17 वर्षीय एक किशोरी ने अपने पिता और भाई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह कथित घटना उस समय सामने आई, जब 11वीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को इस संबंध में जानकारी दी।

 

इसके बाद प्रधानाचार्य और शिक्षक छात्रा को पुलिस थाने लेकर आए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को बताया कि उसके पिता और भाई ने उसका कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया तथा उसे इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

उन्होंने बताया कि चार घंटे तक किशोरी की ‘काउंसलिंग’ (परामर्श) और उससे पूछताछ करने के बाद खेड़की दौला पुलिस थाने में पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम) कानून की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’’

नोएडा : युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप

जनपद गौतमबुद्ध नगर में एक निजी अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर अस्पताल कर्मी ने एक युवती को अपने जाल में फंसाया तथा अपने दोस्तों के साथ मिलकर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने कासना थाने में शिकायत की है कि उसकी मुलाकात निजी अस्पताल में काम करने वाले नीलू भाटी से हुई। नीलू भाटी ने युवती से कहा कि वह उसकी नौकरी अस्पताल में लगवा देगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले नीलू भाटी ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 10 हजार रुपए ले लिये।

आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर नीलू ने रविवार को उसे सलेमपुर गुर्जर स्थित अपने घर पर बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि नीलू और उसके कुछ साथियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणागुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए