लाइव न्यूज़ :

गुडगांव गोलीबारी: न्यायाधीश की घायल पत्नी की मौत, पुत्र ब्रेन डेड

By भाषा | Updated: October 15, 2018 05:24 IST

 गुड़गांव के भीड़ - भाड़ वाले एक बाजार में निजी सुरक्षा गार्ड के कथित रूप से गोली मारने के बाद घायल हुई एक न्यायाधीश की पत्नी की मौत हो गई है, जबकि उनके 18 वर्षीय पुत्र को ‘‘ब्रेन डेड’’ घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Open in App

 गुड़गांव के भीड़ - भाड़ वाले एक बाजार में निजी सुरक्षा गार्ड के कथित रूप से गोली मारने के बाद घायल हुई एक न्यायाधीश की पत्नी की मौत हो गई है, जबकि उनके 18 वर्षीय पुत्र को ‘‘ब्रेन डेड’’ घोषित कर दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कृष्ण कांत की पत्नी रितु (45) और पुत्र ध्रुव (18) शनिवार को आर्केडिया मार्केट में खरीदारी के लिए गये थे। उसी दौरान उनके निजी सुरक्षा गार्ड महिपाल ने उन्हें गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।गुड़गांव सिविल अस्पताल के क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी पवन चौधरी ने रितु की मौत होने की पुष्टि की है और कहा कि उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।चौधरी ने बताया,‘‘रितु की मौत की वजह अत्यंत रक्तस्राव था। तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों के एक पैनल ने छाती के दाहिने ओर और बीच में गोली के दो घाव पाये।’’ चिकित्साधिकारी ने कहा कि ध्रुव को सिर में गोली मारी गई थी, वह ब्रेन डेड हो गया है। उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। यदि वह बच जाता है तो वह चमत्कार होगा।

इस बीच, महिपाल को दोपहर एक बजे गुड़गांव की एक अदालत में लाया गया, जिसने उसे चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। गुड़गांव पुलिस ने यह पता लगाने के लिए कि उसने रितु और ध्रुव को गोली क्यों मारी, उसकी एक सप्ताह की हिरासत मांगी थी। पुलिस ने मामले की सभी कोणों से जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। जांच टीम से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिपाल लगातार अपने बयान बदल रहा है और सवाल पूछे जाने पर वह गुस्सा हो जाता है। वह अपनी निजी, पारिवारिक समस्या को लेकर अवसाद में है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रितु को सीने में और ध्रुव को सिर में गोली लगी थी।आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस का एक हेड कांस्टेबल है और पिछले दो वर्षों से न्यायाधीश के निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात था। अधिकारियों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से घर जाने के लिए छुट्टी मांग रहा था जो उसे नहीं दी जा रही थी। इससे शायद वह अवसाद में चला गया।जांच अधिकारियों में से एक ने बताया,‘‘न्यायाधीश भी अक्सर उसे डांटते थे।’’  अधिकारी ने बताया कि शनिवार को भी न्यायाधीश की पत्नी ने बाजार जाते समय कार में उसे डांटा। न्यायाधीश के खिलाफ उसमें काफी असंतोष था। एएसजे कृष्ण कांत ने एक बयान में बताया कि महिपाल ने घटना के बारे में उन्हें फोन पर जानकारी दी थी। 

टॅग्स :गुरुग्राममर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टमुस्लिम युवती से रिश्ता, बहन ने किया विरोध?, 84 बार चाकू से वार कर मारा, मां से हार्दिक ने कहा-चलो घर चलते हैं, तुम्हारे लिए सरप्राइज?

भारतगुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से हादसा, 7 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला