लाइव न्यूज़ :

असफल प्रेम के कारण 20 वर्षीय दंत चिकित्सक छात्रा की हत्या, पूर्व प्रेमी ने अपना हाथ काटा, मतभेद के कारण उठाया ये कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2022 14:45 IST

अमरावतीः पुलिस के मुताबिक पीड़िता तपस्वी विजयवाड़ा में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) तृतीय वर्ष की छात्रा थी। छात्रा दो साल पहले सोशल मीडिया पर ज्ञानेश्वर के संपर्क में आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदोस्ती प्यार में बदल गई लेकिन कुछ महीने पहले उनके बीच कुछ मतभेद हो गए थे।लड़की ने दूरी बना ली, लेकिन लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा। छात्रा एक सप्ताह से अधिक समय से गुंटूर के पास तक्केल्लापडू में अपनी सहेली के साथ रह रही थी।

अमरावतीःआंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक कथित रूप से असफल प्रेम प्रसंग के कारण 20 वर्षीय एक दंत चिकित्सक छात्रा की हत्या कर दी गई। हत्यारे सॉफ्टवेयर पेशेवर ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी और सोमवार देर रात स्थानीय लोगों द्वारा उस पर काबू पाने से पहले उसने अपना हाथ काट लिया था।

उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता तपस्वी विजयवाड़ा में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) तृतीय वर्ष की छात्रा थी। छात्रा दो साल पहले सोशल मीडिया पर ज्ञानेश्वर के संपर्क में आई थी। बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई लेकिन कुछ महीने पहले उनके बीच कुछ मतभेद हो गए थे।

इसके बाद लड़की ने उससे दूरी बना ली, लेकिन फिर भी वह उससे लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा। कुछ महीने पहले, लड़की ने उसके खिलाफ विजयवाड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने लड़के को उसे परेशान न करने की सलाह दी थी। छात्रा एक सप्ताह से अधिक समय से गुंटूर के पास तक्केल्लापडू में अपनी सहेली के साथ रह रही थी।

वह कहां रह रही है यह जानने के बाद, ज्ञानेश्वर सोमवार की रात तक्केल्लापाडु गया और उससे बात करने की कोशिश की। जहां दोनों के बीच बहस हो गई, उसके बाद ज्ञानेश्वर ने सर्जिकल चाकू निकाला और तपस्वी का गला काट दिया। इस दौरान तपस्वी की सहेली भयभीत होकर बाहर भाग गई और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी।

ज्ञानेश्वर खून से लथपथ तपस्वी को बगल के कमरे में घसीटकर ले गया और स्थानीय लोगों के आने से पहले उसे बंद कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों को देख उसने अपना भी हाथ काट लिया। स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। इस बीच खून से लथपथ छात्रा को गुंटूर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पेड़काकनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?