लाइव न्यूज़ :

गुजरात में फेसबुक पोस्ट पर हत्या के मामले में दिल्ली से मौलाना गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: January 31, 2022 09:02 IST

गुजरात एटीएस ने पिछले हफ्ते फेसबुक पोस्ट को लेकर हुई हत्या के मामले में दिल्ली से एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले हफ्ते किशन भरवाड़ की हत्या के मामले में 6 लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार।किशन भरवाड़ की हत्या कथित तौर पर फेसबुक पर इस्लाम को लेकर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट पर की गई थी।गुजरात एटीएस ने मामले में दिल्ली से मौलाना कमर गनी इस्लामी को रविवार को गिरफ्तार किया।

अहमदाबाद: गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने अहमदाबाद में धंधुका नगर के मोढवाड़ा इलाके में 27 साल के किशन भरवाड़ की हत्या के मामले में पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके से एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। किशन भरवाड़ की हत्या 25 जनवरी को गोली मारकर की गई थी। मौलवी पर किशन की हत्या करने वालों को उकसाने और बंदूक मुहैया कराने का आरोप है।

इससे पहले राज्य पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रप ने राजकोट के दो भाईयों को गिरफ्तार किया था। इन पर हत्या के कथित मास्टरमाइंड मौलाना कमर गनी इस्लामी को पिस्तौलऔर पांच कारतूस सप्लाई करने का आरोप है।

मौलाना पर पहले भी लगे हैं गंभीर आरोप

गिरफ्तार मौलाना पर इससे पहले त्रिपुरा में सांप्रदायिक हिंसा को भड़काने के भी आरोप लग चुके हैं। उन पर पिछले नवंबर में यूएपीए के तहत मामले भी दर्ज किए गए थे। एक एटीएस अधिकारी ने ये जानकारी दी।अधिकारी ने बताया, 'इस्लामी अपने संगठन तहरीक-ए-फारोग-ए- इस्लामी से जुड़े एक कार्यालय से बाहर निकल रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया।' 

अधिकारी के अनुसार अप्रैल-2021 में मौलवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था जिसमें वे इशनिंदा करने वालों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देते नजर आते हैं। एक और भाषण में वो ये भी कहते नजर आते हैं कि इस्लाम के खिलाफ बात करने वालों के खिलाफ कोई किसी भी हद तक जा सकता है।

क्या है गुजरात के युवक की हत्या का मामला

दरअसल, पिछले हफ्ते धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने वाली एक फेसबुक पोस्ट को लेकर दो बाइक सवारों ने किशन भरवाड़ नाम के युवक की गोलीमारकर हत्या कर दी थी। मामले में हत्या करने वाले आरोपियों के तौर पर शब्बीर चोपड़ा और इम्तियाज पठान को गिरफ्तार किया गया है।

एटीएस के अनुसार हत्या करने वाला शब्बीर लगातार मौलाना कमर गनी से संपर्क में था। आरोपों के अनुसार गोली शब्बीर ने चलाई थी और पठान बाइक चला रहा था। शब्बीर पहले कई बार मौलाना से मिल चुका है और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करता था। एटीएम अधिकारियों के अनुसार इस्लामी ने शब्बीर को हथियार दिए और योजना बताई। इस मामले में जमालपुर निवासी मौलवी मोहम्मद अयूब जावरावाला सहित कुल 6 लोग अभी गिरफ्तार किए गए हैं।

टॅग्स :गुजरातफेसबुकइस्लामहत्याक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम