लाइव न्यूज़ :

पिता ने अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ कई बार किया रेप, विरोध पर पत्नी को दिया जान से मारने की धमकी

By अनुराग आनंद | Updated: December 5, 2020 15:01 IST

पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ पिछले 9 माह में कई बार यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने वड़ोदरा जिले के सावली तालुका के भदरवा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत की है।आरोपी शख्स की सबसे बड़ी बेटी ने बताया कि उसके पिता पिछले कई माह से उसका यौन शोषण कर रहे हैं।

वड़ोदरा: गुजरात के वड़ोदरा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, वड़ोदरा जिले में रहने वाले एक कलयुगी पिता ने बाप-बेटी के संबंधों को शर्मशार कर दिया है। टाइम्स नाऊ के खबर मुताबिक, एक पिता पिछले नौ महीनों में 14 साल की अपनी नाबालिग बेटी का जबरन रेप कर रहा था। 

मंगलवार को मामला सामने आते ही स्थानीय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शख्स की पत्नी और उसकी बेटी ने स्थानीय पुलिस थाने में केस दर्ज कराई है। 

जानें क्या है पूरा मामला?

बता दें कि वड़ोदरा जिले के सावली तालुका के भदरवा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में तीन भाई-बहनों में से सबसे बड़ी किशोरी ने बताया कि उसके पिता पिछले कई माह से उसका यौन शोषण कर रहे हैं। आरोपी शख्स एक 38 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक है। 

पुलिस रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि जब वह लड़की घर में अकेले होती थी तो उसके पिता उसके साथ यौन उत्पीड़न करते थे। पीड़िता ने कहा कि जब भी उसने विरोध किया तो उसे पिता द्वारा अपनी मां और भाई-बहनों की हत्या करने की धमकी दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह जघन्य अपराध उस समय सामने आया जब 14 वर्षीय किशोरी का माहवारी (पीरियड्स मिस कर दिए) आना बंद हो गया। इसके बाद उसकी मां ने उससे पूछताछ की। मां द्वारा पूछे जाने पर किशोरी ने अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई।

घटना सामने आने पर आरोपी ने दी पत्नी को धमकी

महिला ने अपने पति की घिनौनी करतूत के बारे में जानने के बाद डरे बगैर उसका सामना किया। महिला के आरोपी पति ने अपने जघन्य अपराध को स्वीकार करने के बजाय, उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और उससे कहा कि वह इसे किसी के सामने न बताए।

इसके बाद जब लड़की की मां से रहा नहीं गया और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करना चाहा, तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और ऐसा न करने के लिए दबाव डाला। हालांकि, मां-बेटी की जोड़ी ने हिम्मत जुटाई और पुलिस से संपर्क किया।

इसके बाद आरोपी शख्स के खिलाफ उसकी पत्नी व बेटी के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :रेपयौन उत्पीड़नकेसगुजरातपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने