लाइव न्यूज़ :

पहले घर में बनाया टाइमर बम फिर मोबाइल की दुकान में किया ब्लास्ट, गुजरात में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2023 13:30 IST

शुरुआती जांच में यह मामला शॉर्ट सर्किट का लग रहा था। जिसके कारण दुकान में आग लग गई थी और लाखों का नुकसान हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में हाथ से टाइमर बम बना कर किया विस्फोट मोबाइल एक्सेसरीज की दुकान में धमाका होने से लगी आग पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया

राजकोट: गुजरात के राजकोट में एक मोबाइल एसेसरीज की दुकान में विस्फोट के बाद आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो पाया कि धमाका टाइमर बम से किया गया था।

इस मामले में एक महिला के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसने 6 अप्रैल को विस्फोट हुआ था। पुलिस के मुताबिक, हमले की वजह दो मोबाइल दुकानदारों के बीच कारोबारी रंजिश बताई जा रही है। 

शुरुआती जांच में यह मामला शॉर्ट सर्किट का लग रहा था। जिसके कारण दुकान में आग लग गई थी और लाखों का नुकसान हो गया था। हालांकि, पुलिस ने जब मामले की जांच की थी तो राजकोट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पाया कि विस्फोट एक खिलौना कार के अंदर छिपे टाइमर बम से हुआ था। 

राजकोट अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भरत बसिया ने कहा, "हमने प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर बम लगाकर दुकान को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।"

एसीपी ने कहा कि आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 436, 286 और 120 बी और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3, 5 और 6 के तहत गिरफ्तार किया गया था।

कैसे बनाया था हाथ से बम?

गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान राजकोट में मोबाइव एसेसरीज की दुकान चलाने वाले कालाराम उर्फ कल्पेश चौधरी और बम लगाने वाली महिला डोली के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार, कल्पेश और श्रवण ने मोबाइल बैटरी, बिजली के तार, घड़ी और पटाखे से गोला-बारूद का इस्तेमाल कर टाइमर बम बनाया। दोनों ने टाइमर बम बनाने के लिए ऑनलाइन वीडियो का सहारा लिया था और घटना को अंजाम दिया था।  

दुकान पर कब्जा करने के लिए घटना को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, सात अप्रैल को भक्तिनगर पुलिस स्टेशन में मोबाइल की दुकान चलाने वाले भावाराम चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार 6 अप्रैल को एक महिला दुकान में मोबाइल से संबंधित सामान लेने आई थी और साथ में एक पैकेज लाई जिसे वह लेकर नहीं गई और बाद में उसमें ब्लास्ट हो गया। इसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच की तो सभी आरोपियों की पहचान हो गई। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी कल्पेश और पीड़ित दुकानदार के बीच व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता होने के कारण ही उसने इस घटना को अंजाम दिया। दोनों राजस्थान से हैं और एक ही व्यक्ति के स्वामित्व वाली किराए की दुकान पर अपने मोबाइल एक्सेसरीज का व्यवसाय चलाते हैं।

भावाराम का कहना है कि किराए की दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की में कल्पेश से इस घटना को अंजाम दिया है। 

टॅग्स :गुजरातराजकोटPoliceबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?