लाइव न्यूज़ :

पहले पत्नी कूदी फिर कांस्टेबल ने बेटी संग 12वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत, बहन ने बताई आत्महत्या की वजह

By भाषा | Updated: September 7, 2022 13:01 IST

पुलिस अधिकारी ने कहा, यादव अपनी पत्नी और बेटी के साथ गोटा इलाके में बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर रहता था।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान कांस्टेबल कुलदीप सिंह यादव के रूप में की गई है। कुलदीप वस्त्रपुर पुलिस थाने में तैनात था।दंपति ने अपनी बेटी के साथ 12वीं मंजिल से देर रात डेढ़ बजे छलांग लगा ली।

अहमदाबादः अहमदाबाद में बुधवार को एक आवासीय इमारत की 12वीं मंजिल से कूदकर एक कांस्टेबल, उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोला पुलिस थाने के निरीक्षक एन आर वाघेला ने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा लगता है कि किसी झगड़े के बाद दंपति ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।

मृतक की पहचान कांस्टेबल कुलदीप सिंह यादव के रूप में की गई है जो वस्त्रपुर पुलिस थाने में तैनात था। उसकी पत्नी का नाम रिद्धि और तीन साल की बेटी का नाम आकांक्षी था। पुलिस अधिकारी ने कहा, “यादव अपनी पत्नी और बेटी के साथ गोटा इलाके में बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर रहता था। अन्य निवासियों के अनुसार, दंपति ने अपनी बेटी के साथ 12वीं मंजिल से देर रात डेढ़ बजे छलांग लगा ली। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।”

इमारत के एक निवासी ने संवाददाताओं को बताया कि रिद्धि पहले कूदी और उसके बाद यादव ने अपनी बेटी के साथ छलांग लगाई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसी मंजिल पर रहने वाली यादव की बहन के अनुसार, दोनों में बहुत झगड़े होते थे। अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा