लाइव न्यूज़ :

पीड़िता की आपबीती, एडमिशन के नाम पर एक साल से बीजेपी उपाध्यक्ष करता रहा रेप

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 14, 2018 12:05 IST

पीड़िता का दावा है कि रेप कर वीडियो बनाया फिर ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देते रहा गुजरात ईकाई के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जयंती भानुशाली।

Open in App

गांधीनगर, 14 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जयंती भानुशाली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनपर सूरत की एक 21 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। गुजरात पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बीजेपी के आलाकमान के आदेश के बाद आरोपी विधायक जयंती भानुशाली ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। 

21 साल की लड़की ने मंगलवार( 10 जुलाई) को सूरत पुलिस कमिश्नर के यहां बीजेपी नेता के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। भानुशाली ने अपना इस्तीफा गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू वाघानी को सौंपा है। भानुशाली ने गुजरात पुलिस से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उन्हें सिर्फ बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। गुजरात के बीजेपी प्रवक्ता का कहना है कि सबूतों के आधार पर पुलिस और कानून व्यवस्था अपना काम करेगी। 

पुलिस के शिकायत मुताबिक पीड़ित लड़की 2017 में भानुशाली को जानती थी। 2017 में वह 12वीं पास करने के बाद फैशन डिजाइनिंग कोर्स कराने वाले कॉलेज में एडमिशन की कोशिश कर रही थी। लड़की ने यह दावा किया है कि भानुशाली ने उसे आश्वासन दिया था कि वह उसे अहमदाबाद के किसी भी कॉलेज में एडमिशन दिलवा देंगे। 

बिहारः सात साल की दलित बच्ची से दबंग ने किया दुष्कर्म, मासूम ने रोते हुए सुनाई आपबीती

पीड़िता के मुताबिक पिछले साल 2017 में नवंबर में भानुशाली ने उसे अहमदाबाद बुलाया। जहां से वह उसे प्राइवेट कार में गांधीनगर ले गए। पीड़ित लड़की ने बताया कि अहमदाबाद से गांधीनगर ले जाते वक्त भानुशाली ने कार को एक सुनसान जगह पर रोका और फिर रेप की घटना को अंजाम दिया। 

पीड़िता ने शिकायत में आगे बताया, बीजेपी नेता ने उसे धमकी भी दी कि वह उसके हरकतों से विरोध ना करें, क्योंकि कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए बहुत सारी लड़कियां ऐसा करती हैं। पीड़िता लड़की के मुताबिक, भानुशाली ने अपने पास धमकाने के लिए एक चाकू भी रखा हुआ था और उसका कार में रेप किया। 

वहीं, बीजेपी नेता के हथियारबंद बॉडीगार्ड और ड्राइवर ने इसका वीडियो बनाकर रेप किया। घटना के बाद भानुशाली ने वीडियो से ब्लैकमेल करके लड़की का कई बार रेप किया गया है।  पीड़िता के मुताबिक, इस साल मार्च 2018 में भी भानुशाली ने उसे फिर अहमदाबाद बुलाया, जहां से वह दिल्ली चले गए। जाने से पहले ड्राइवर से कहा कि वह उसे एक होटल छोड़ दे और फिर वहां भी रेप किया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने