लाइव न्यूज़ :

गुजरात: बेटी के दलित व्यक्ति के साथ प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, सामूहिक आत्महत्या की कोशिश में दो की मौत

By अंजली चौहान | Updated: September 6, 2023 21:27 IST

गुजरात के एक परिवार के दो सदस्यों की सामूहिक आत्महत्या के प्रयास में मृत्यु हो गई क्योंकि वे अपनी बेटी की दलित समुदाय के एक व्यक्ति से शादी से परेशान थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेम विवाह से नाखुश परिवार ने की आत्महत्या सामूहिक आत्महत्या के दौरान दो लोगों की मौत बेटी ने दलित युवक से की शादी

गांधीनगर: गुजरात में जातीवाद की नफरत का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की। आत्महत्या की कोशिश में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक बुजुर्ग दंपति और उनके दो बेटों ने कथित तौर पर जहर खा लिया क्योंकि वे अपनी बेटी के दलित व्यक्ति से प्रेम विवाह से परेशान थे।

उन्होंने कहा कि आत्महत्या के प्रयास में व्यक्ति और उसके एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे और मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना ढोलका शहर की है जहां एक परिवार की युवती ने दलित समुदाय के लड़के से शादी कर ली। परिवार शादी से नाखुश था और काफी समय से परेशान था इसलिए उन्होंने इतना बढ़ा कदम उठाया।

अधिकारी ने कहा कि ढोलका शहर के निवासी किरण राठौड़ (52), उनकी पत्नी नीताबेन (50) और उनके दो बेटे हर्ष (24) और हर्षिल (19) ने कथित तौर पर खुद को मारने के लिए मंगलवार रात को जहरीला पदार्थ खा लिया।

पुलिस ने बताया कि किरण राठौड़ और उनके बेटे हर्ष राठौड़ की आत्महत्या के प्रयास में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और छोटा बेटा इस प्रयास में बच गए और उनका इलाज चल रहा है।

जब पड़ोसियों को घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने एम्बुलेंस को बुलाया और पुलिस को सूचित किया। एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उस व्यक्ति और उसके बड़े बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला और छोटे बेटे का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि राठौड़ की बेटी के ससुराल वालों सहित 18 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच चल रही है।

टॅग्स :गुजरातआत्महत्या प्रयासक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास