लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद: 15 लाख के दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई आपबीती

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 12, 2021 09:44 IST

अहमदाबाद के गोटा में एक महिला ने ससुरालवालों की दहेज की मांग और प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली । उसने अपने ससुाइड नोट में लिखा कि मुझे और मेरे परिवार को ससुराल वालों ने बहुत प्रताड़ित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने पति को सुसाइड मैसेज भेजने के बाद की खुदकुशीपूजा के पिता ने कहा कि मेरी बेटी को उसकी सास बहुत परेशान करती थी पूजा ने अपने सुसाइट नोट में लिखा कि उसका बेटा उसके पिता के पास रहना चाहिए

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद के गोटा में एक 29 वर्षीय महिला ने दहेज के लिए बार-बार प्रताड़ित किए जाने पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महिला ने एक सुसाइड नोट में अपनी आपबीती बताई है और ऐसा कदम को उठाने के पीछे के कारणों का भी खुलासा किया है। महिला ने कथित तौर पर अपने पति के घर में शनिवार को फांसी लगा ली ।   

मृतक महिला की पहचान पूजा पटेल के रूप में हुई है । पूजा ने 2015 में अहमदाबाद के गोटा इलाके में एसजी हाईवे से सटे फेस्टिवल बंगलों के रहने वाले कुणाल व्यास से शादी की थी और दंपत्ति का 4 साल का एक बेटा भी है।

महिला ने पति को भेजा था सुसाइड मैसेज

शनिवार शाम पूजा घर की तीसरी मंजिल पर अपने बेडरूम में फंदे से लटकी मिली । शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है । शनिवार की शाम पूजा के पति ने उसके पिता कौशिक पटेल को बताया कि उसने एक सुसाइड मैसेज भेजने के बाद खुद को अपने बेडरूम में बंद कर लिया था और फोन कॉल का जवाब नहीं दे रही थी ।

'मेरे परिवार और मुझे बहुत प्रताड़ित किया गया'

कौशिक जब अपनी बेटी के घर पहुंचे तो उन्हें एक नोट मिला, जिसमें लिखा था कि मेरे परिवार और मुझे मेरे ससुराल वालों ने बहुत प्रताड़ित किया । आप मेरे फोन के टेक्स्ट मैसेज पढ़ सकते हैं । मेरे बेटे की सुरक्षा के लिए वह मेरे पिता के पास रहेगा और मेरे पति को छोड़कर ससुरालवालों में से किसी अन्य को  मेरे बेटे से नहीं मिलने दिया जाना चाहिए ।

कौशिक ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उनकी बेटी को उसकी सास  बहुत प्रताड़ित करती थी और उसी ने उसे अपने पति के साथ बाहर रहने के लिए कहा था । हालांकि कथित तौर पर मारपीट करने के बाद  पूजा को अपने पति से अलग होना पड़ा था । बताया जा रहा है कि महिला के ससुरालवाले  उसे 15 लाख रुपए दहेज देने के लिए परेशान कर रहे थे।

कौशिक द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुणाल व्यास, उसकी मां मयूरी व्यास, भाई यश व्यास और चाचा अजीत व्यास और नरेश व्यास के खिलाफ मामला दर्ज किया है । 

टॅग्स :गुजरातअहमदाबादआत्महत्या प्रयासक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े