लाइव न्यूज़ :

गुजरात: 7 लोगों ने महिला को अगवा कर चलती कार में किया रेप, ब्लैकमेलिंग के लिए बनाया वीडियो

By भाषा | Updated: July 2, 2018 23:32 IST

राजकोट जिले में सात लोगों के एक समूह ने एक महिला का कथित रूप से अपहरण करने के बाद उनमें से एक ने उसके साथ बलात्कार किया जबकि अन्य लोगों ने उसे ब्लैकमेल करने के लिये इस कृत्य का वीडियो बनाया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App

अहमदाबाद/राजकोट, 2 जुलाई। राजकोट जिले में सात लोगों के एक समूह ने एक महिला का कथित रूप से अपहरण करने के बाद उनमें से एक ने उसके साथ बलात्कार किया जबकि अन्य लोगों ने उसे ब्लैकमेल करने के लिये इस कृत्य का वीडियो बनाया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बलात्कार का एक अन्य मामला उत्तरी गुजरात के पाटन से सामने आया है जहां एक महिला से उसके परिचित ने चलती कार में बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि पहली घटना राजकोट जिले के जेतपुर में हुई जहां उसके ब्वायफ्रेंड पर हमला करने के बाद महिला का सात लोगों ने अपहरण कर लिया और उनमें से एक ब्रिराजसिंह झाला ने उनके साथ बलात्कार किया। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 30 जून की है और कल एक प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। एक अन्य घटना में पाटन में कल एक महिला से उसके परिचित ने चलती कार में बलात्कार किया। 

वहीं दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में इंजीनियरिंग की छात्रा से बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने के आरोप में दो युवकों को बीती 30 जून को गिरफ्तार किया गया है। घटना दो वर्ष पुरानी है। पुलिस ने कहा कि मामले में तीसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसके मोबाइल फोन पर वीडियो क्लिप आया था और उसने धन के लिए लड़की के परिवार से ब्लैकमेलिंग करनी शुरू कर दी थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :गुजरातरेपगैंगरेपअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने