लाइव न्यूज़ :

80 साल के बुजुर्ग को टूर पैकेज का झांसा देकर ठगे 9 करोड़ रुपये, पुलिस 33 लोगों के खिलाफ दर्ज की शिकायत

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 19, 2020 14:59 IST

अलग-अलग टैक्सटाइल फर्म के साथ काम कर चुके और अब रिटायर हो चुके पटेल ने कहा 18 फरवरी 2017 को उन्हें एक बड़ी ट्रैवल फर्म से टूर पैकेज के ऑफर वाला ईमेल आया था। पटेल को लगा कि चूंकि इसमें बड़ी कंपनी शामिल है और उसके द्वारा पूछताछ भी की गई, इसलिए ईमेल ठीक है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के अहमदाबाद के पंचवटी इलाके के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को टूर पैकेज के नाम पर कुछ लोगों ने करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। बुजुर्ग ने साइबर अपराध पुलिस में 33 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

गुजरात के अहमदाबाद के पंचवटी इलाके के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को टूर पैकेज के नाम पर कुछ लोगों ने करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया। बुजुर्ग ने साइबर अपराध पुलिस में 33 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, 33 लोगों ने बुजुर्ग को 10 हजार रुपये के टूर पैकेज का लालच देकर 9 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दे दिया। 

टीओआई की खबर के मुताबिक, पंचवटी सोसायटी में रहने वाले दिनेश पटेल ने एफआईआर में कहा है कि अलग-अलग लोगों ने उन्हें धोखा दिया और टूर पैकेज के नाम पर उनसे रुपये ट्रांसफर करवाए। आरोपियों के निर्देश पर बुजुर्ग ने 18 अक्टूबर 2017 से 27 नवंबर 2019 के बीच ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये रुपये ट्रांसफर किए। 

अलग-अलग टैक्सटाइल फर्म के साथ काम कर चुके और अब रिटायर हो चुके पटेल ने कहा 18 फरवरी 2017 को उन्हें एक बड़ी ट्रैवल फर्म से टूर पैकेज के ऑफर वाला ईमेल आया था। पटेल को लगा कि चूंकि इसमें बड़ी कंपनी शामिल है और उसके द्वारा पूछताछ भी की गई, इसलिए ईमेल ठीक है।

पटेल को टूर पैकेज के लिए पहले 10 हजार रुपयों का भुगतान करने को कहा गया और उन्हें एक निश्चित उपहार देने की बात कही गई। तब से कई बार अलग-अलग लोग उनसे टूर पैकेज के लिए मिले और पैसों की मांग करते रहे। 

2 वर्षों में पटेल से करीब 9 करोड़ रुपये का भुगतान करा लिया गया, इस दौरान उन्होंने 10 से 50 हजार रुपये तक के अलग-अलग 80 लेनदेन किए। पटेल के मुताबिक, उन्हें न तो कभी टूर पैकेज दिया गया और न ही उनके रुपये वापस किए गए। आरोपियों से संपर्क टूट जाने के बाद पटेल ने पुलिस में शिकायत की। साइबर अपराध पुलिस ने संबंधित धाराओं में 33 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। 

टॅग्स :गुजरातक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम