लाइव न्यूज़ :

गुजरात: 19 वर्षीय युवती के गैंगरेप मामले में घटना छिपाने को लेकर एनजीओ के ट्रस्टी समेत तीन गिरफ्तार, गैंगरेप के बाद लगा ली थी फांसी

By विशाल कुमार | Updated: December 7, 2021 12:11 IST

वडोदरा पुलिस के क्राइम ब्रांच के एसीपी डीएस चौहान ने कहा कि 19 वर्षीय लड़की का एक सप्ताह के अंदर दो बार - 29 अक्टूबर और 4 नवंबर को सामूहिक बलात्कार किया गया था और 4 नवंबर को ही उसे वलसाड रेलवे स्टेशन पर गुजरात क्वीन एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर फंदे से लटकता पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे19 वर्षीय लड़की का एक सप्ताह के अंदर दो बार सामूहिक बलात्कार किया गया था।4 नवंबर को उसे वलसाड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर फंदे से लटकता पाया गया।अपराध के 38 दिनों बाद एनजीओ के ट्रस्टी समेत तीन लोगों पर सच छिपाने का मामला दर्ज किया गया।

वडोदरा:गुजरात के वडोदरा में ओसिस इंस्टीट्यूट नाम के एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के दो ट्रस्टी और एक मेंटर को एक 19 वर्षीय युवती के बलात्कार के मामले को छिपाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने बाद में आत्महत्या कर ली थी।

वडोदरा पुलिस के क्राइम ब्रांच के एसीपी डीएस चौहान ने कहा कि 19 वर्षीय लड़की का एक सप्ताह के अंदर दो बार - 29 अक्टूबर और 4 नवंबर को सामूहिक बलात्कार किया गया था और 4 नवंबर को ही उसे वलसाड रेलवे स्टेशन पर गुजरात क्वीन एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर फंदे से लटकता पाया गया।

उन्होंने कहा कि लड़की ने इस घटना के बारे में अपने दोस्तों और एनजीओ के ट्रस्टी से साझा किया था लेकिन किसी ने भी पुलिस या लड़की के परिजनों को जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा कि अपराध के 38 दिनों बाद एनजीओ के ट्रस्टी समेत तीन लोगों पर सच छिपाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि हमने प्रबंधक ट्रस्टी प्रीति शाह, ट्रस्टी संजीव शाह और कर्मचाकी टपरिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 114, 176 और 202 के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच में पता चला था कि युवती पिछले दो सालों से इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रही थी और साथ में स्टोर मैनेजर के रूप में काम भी कर रही थी।

युवती की आत्महत्या के बाद इंस्टीट्यूट के खिलाफ कई शिकायतें की गई जिसके पुलिस कमिश्नर शमशेर सिंह ने ओसिस के खिलाफ जांच के आदेश दिए।

युवती की मां ने भी अपनी बेटी की मौत के लिए ओसिस इंस्टीट्यूट को जिम्मेदार ठहराया और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस को युवती के बैग से एक डायरी मिली थी जिसमें उसने 29 अक्टूबर को दो ऑटो चालकों द्वारा वैक्सीन इंस्टीट्यूट ग्राउंड में यौन उत्पीड़न किए जाने की बात लिखी थी। सैकड़ों ऑटो चालकों से पूछताछ और सीसीटीवी की फुटेज की जांच के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

टॅग्स :गुजरातVadodara PoliceवलसाडगैंगरेपGang rape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?