लाइव न्यूज़ :

वीडियो: बेरहमी से एक व्यक्ति की हत्या, पहले 6 लोगों ने दबोचा फिर पत्थर से कुचला सिर, कैमरे में कैद दिल दहला देने वाली घटना

By रुस्तम राणा | Updated: December 6, 2022 15:00 IST

कैमरे में कैद हुई हत्या में समूह को बलप्पा के रूप में पहचाने गए मृतक को पत्थर से सिर फोड़ने से पहले घसीटते हुए दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफुटेज में मृतक को पत्थर से सिर फोड़ने से पहले घसीटते हुए दिखाया गया हैघटना 4 दिसंबर की आधी रात के आसपास शहर के केपी अग्रहारा इलाके की हैपुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हत्या की एक ऐसी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसे देखकर आपका दिल दहल उठेगा। छह लोगों (जिनमें तीन औरतें भी शामिल हैं) ने रात को एक युवक को पहले दोबाचा, फिर उनमें से एक ने बड़े से पत्थर से उसके सिर में कईबार वार किया और उसकी मौत हो गई। कैमरे में कैद हुई हत्या में समूह को बलप्पा के रूप में पहचाने गए मृतक को पत्थर से सिर फोड़ने से पहले घसीटते हुए दिखाया गया है।

4 दिसंबर की आधी रात के आसपास के वीडियो में शहर के केपी अग्रहारा इलाके में बैठे व्यक्ति को घेरते हुए एक समूह को दिखाया गया है। फुटेज में यह भी दिख रहा है कि 6 लोगों का समूह पुरुष को नीचे गिरा रहा है जबकि उनमें एक महिला सड़क पर से बड़ा सा पत्थर उठा कर लाती है। फिर एक व्यक्ति पत्थर से उसके सिर पर एक नहीं, दो नहीं, कईबार वार करता है। 

इसके बाद समूह के सदस्य बारी-बारी से उस व्यक्ति को पत्थर से मारते हैं। बलप्पा ने बाद में दम तोड़ दिया। हालांकि अभी तक किसी भी हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। बेंगलुरु पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है।

डीसीपी वेस्ट बैंगलुरु के मुताबिक, "लगभग 30 साल की उम्र के एक पुरुष की हत्या हेमंत मेडिकल्स के सामने 5वें क्रॉस केपी अग्रहारा में रात करीब 12:30 बजे हुई। इस कृत्य में तीन पुरुष और तीन महिला शामिल हैं।"

टॅग्स :हत्याबेंगलुरुCCTV
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज