लाइव न्यूज़ :

नोएडाः स्विगी के फूड डिलिवरी ब्वॉय ने रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या की, जानें क्या है कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 1, 2021 14:55 IST

Swiggy delivery boy kills restaurant owner: नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी मार्केट में होटल संचालक को मंगलवार रात को गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में होटल संचालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मित्रा सोसाइटी के पास सुनील (38 वर्ष) नाम के व्यक्ति का होटल है जहां से भोजन की डिलीवरी की जाती है।

Swiggy delivery boy kills restaurant owner: स्विगी डिलीवरी बॉय ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक रेस्तरां मालिक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिलीवरी बॉय ने ऑर्डर लेने में देरी को लेकर हुए विवाद के बाद रेस्टोरेंट के मालिक पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मृतक सुनील ग्रेटर नोएडा में एक हाउसिंग सोसाइटी में ऑनलाइन फूड डिलीवरी आउटलेट चलाता था।

बुधवार सुबह करीब 12:15 बजे एक स्विगी डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेने के लिए आउटलेट पर पहुंचा। उन्हें बताया गया कि ऑर्डर की गई खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है और इसमें कुछ समय लगेगा। कुछ मिनट इंतजार करने के बाद डिलीवरी बॉय को गुस्सा आ गया, जिसके बाद उसके और फूड आउटलेट के कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

सुनील ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो डिलीवरी बॉय ने अचानक बंदूक निकालकर मालिक पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुनील को यथार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी खंगाल रही हैं।

पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़ित के बीच होटल से खाने के ऑर्डर को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया कि मित्रा सोसाइटी के पास सुनील (38 वर्ष) नाम के व्यक्ति का होटल है जहां से भोजन की डिलीवरी की जाती है।

उन्होंने बताया कि देर रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने सुनील पर गोली चलाई, जिसमें उनकी मौत हो। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खाने के ऑर्डर को लेकर होटल संचालक व आरोपी में विवाद था। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपी की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशNoida Extensionउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज