लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडाः लूट के इरादे से घूम रहे थे बदमाश, पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन घायल

By भाषा | Updated: August 30, 2019 11:31 IST

पुलिस ने दादरी बाईपास रोड के पास एक कार को रुकने का इशारा किया, तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

Open in App

ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने घायलों समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को थाना बादलपुर पुलिस को सूचना मिली कि कार में सवार कुछ लुटेरे ग्रेटर नोएडा में लूट करने के इरादे से घूम रहे हैं। पुलिस ने दादरी बाईपास रोड के पास एक कार को रुकने का इशारा किया, तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाईं जिसमें बदमाश रोहित और संजय गंगू घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उनके दो साथी राहुल और रविंदर मौके से भाग गए लेकिन उनकी तलाश में लगी दादरी पुलिस से उनकी मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में राहुल घायल हो गया और रविंदर को भी पुलिस ने पकड़ लिया। सिंह ने बताया कि दोनों थानों की टीम ने कुल चार बदमाशों को पकड़ा है, जिनमें से रोहित, संजय और राहुल को गोली लगी है। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन देसी तमंचे, एक कार, जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि रोहित जनपद बुलंदशहर का गैंगेस्टर है। उसके खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं, जबकि संजय के खिलाफ पांच, राहुल के खिलाफ चार तथा रविंदर के खिलाफ भी चार मामले जनपद बुलंदशहर और गौतम बुध नगर में दर्ज है।

उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने गौतम बुध नगर और बुलंदशहर में लूटपाट की 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने