लाइव न्यूज़ :

Greater Noida: क्रूरता की हद!, बेजुबान के साथ बर्बरता, सुरक्षाकर्मियों और निवासियों ने कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या की, बोरे में बंद करके नाले में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2024 12:28 IST

गौर अतुल्यम सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मियों ने एक कुत्ते की काफी देर तक पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। घटनास्थल पर भेजा तथा कुत्ते के शव को नाले से बाहर निकलवाया।मामले में सुरक्षाकर्मियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नोएडाः ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-1 में स्थित गौर अतुल्यम सोसायटी में कथित तौर पर कुछ सुरक्षाकर्मियों और निवासियों ने एक कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद बृहस्पतिवार रात घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि ओमीक्रॉन-2 की निवासी और पशु कल्याण संरक्षण गृह का संचालन करने वाली कावेरी राणा नामक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है। राणा की शिकायत के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि गौर अतुल्यम सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मियों ने एक कुत्ते की काफी देर तक पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात हुई।

घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। थाना प्रभारी ने कहा कि राणा की शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने कुत्ते की हत्या करने के बाद उसे एक बोरे में बंद करके नाले में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अपनी टीम को घटनास्थल पर भेजा तथा कुत्ते के शव को नाले से बाहर निकलवाया।

अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने इस मामले में सुरक्षाकर्मियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जनपद गौतम बुद्ध नगर के पशु स्वास्थ्य विभाग आवारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण नहीं करवा रहा है। उ उनका आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग आम लोगों की शिकायतों को भी नजर अंदाज कर रहा है, जिसकी वजह से पशु क्रूरता की घटनाएं बढ़ रही हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा