लाइव न्यूज़ :

दादा-दादी ने बच्चे की चाहत में की बच्ची की हत्या, दहेज के लिए बच्ची की मां को करते थे प्रताड़ित, जानिए पूरा वारदात का कच्चा-चिट्ठा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 28, 2023 11:30 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग दादा-दादी ने नवजात बच्ची को सिर्फ इस कारण से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उन्हें पोता चाहिए था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग दादा-दादी ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम दादा-दादी ने नवजात बच्ची को उतारा मौत के घाटदादा-दादी को बच्ची की जगह पोता चाहिए था, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

पटना: तरक्की के रास्ते पर तेजी से भागते भारत में अभी भी कुछ ऐसे गंभीर सामाजिक मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर लोगों के बीच जागरूकता की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। यही कारण है कि भारत में अब भी लड़का-लड़की के बीच भेदभाव या लड़के की चाहत में लड़कियों के साथ दोहरा बर्ताव या फिर जघन्य वारदात सामने आते रहते हैं।

ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई है। जहां दादा-दादी ने नवजात बच्ची को सिर्फ इस कारण से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उन्हें पोता चाहिए था।

यह बेहद दुखद है कि 21वीं सदी के भारत में भी कुछ लोग बेटी से ज्यादा बेटे को तरजीह देते हैं। समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बेटे की चाह में मुजफ्फरपुर में एक वृद्ध महिला ने मंगलवार को कथित तौर पर अपनी दो महीने की पोती का गला घोंट दिया क्योंकि वह अपनी बहू से पोता चाहती थी। हालांकि वृद्ध महिला और उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से न केवल नवजात की हत्या कर दी बल्कि उसके शव को अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर जमीन के नीचे दफना दिया। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार को हथौड़ी थाना क्षेत्र के अम्मा सोहिजन गांव में हुई।

थाना प्रभारी आलोक कुमार ने कहा, "मृतका अशोक ओझा के बेटे धीरज ओझा की बेटी थी। धीरज की शादी कटरा के जजुआर की कोमल कुमारी से हुई थी। आरोपी महिला परिवार में पहली संतान के रूप में बेटा चाहती थी, लेकिन कोमल ने दो महीने पहले बेटी को जन्म दिया था।"

उन्होंने कहा, "जब उसकी मां द्वारा लगातार खोजने के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो उसने अपने परिवार को सूचित किया और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। कोमल की सास सरोज देवी और ससुर अशोक शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।"

टॅग्स :मुजफ्फरपुरबिहारपटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeहत्यामर्डर मिस्ट्रीMurder Mystery
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो