लाइव न्यूज़ :

Grand Omaxe Society: श्रीकांत त्यागी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित, लापरवाही के आरोप में छह पुलिस अधिकारी निलंबित, महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2022 19:25 IST

Grand Omaxe Society: श्रीकांत त्यागी पर नोएडा में एक आवासीय सोसाइटी में रहने वाली महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय थाने के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।एक उप निरीक्षक और चार कांस्टेबल को भी काम में ढिलाई के लिए निलंबित कर दिया गया है।महिला शिकायतकर्ता को दो निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) भी मुहैया कराए गए हैं।

नोएडाः नोएडा के नेता श्रीकांत त्यागी से जुड़े एक मामले में ढिलाई बरतने के आरोप में छह पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने लखनऊ में कहा कि त्यागी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

त्यागी पर नोएडा में एक आवासीय सोसाइटी में रहने वाली महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है। एडीजी ने कहा, ‘‘स्थानीय थाने के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। उनके अलावा, एक उप निरीक्षक और चार कांस्टेबल को भी काम में ढिलाई के लिए निलंबित कर दिया गया है।’’

कुमार ने कहा, ‘‘मामले में महिला शिकायतकर्ता को दो निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) भी मुहैया कराए गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने यहां एक आवासीय सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर सोमवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस ने बताया कि जनपद के सेक्टर 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाला त्यागी घटना के बाद से ही फरार है जिसके बाद फेस-2 थाने ने उसकी गिरफ्तारी पर यह इनाम घोषित किया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि त्यागी का पता लगाने के लिए खुफिया तंत्र और तकनीकी निगरानी का उपयोग किया जा रहा है। त्यागी पर आवासीय सोसाइटी की एक सह-निवासी के साथ विवाद को लेकर शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी महिला पर हमला या बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

महिला ने त्यागी द्वारा नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए सोसायटी के ‘कॉमन एरिया’ में कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी। त्यागी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े होने का दावा किया था, जबकि पार्टी ने उसके साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया था। शुक्रवार रात से वह फरार है।

उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 447 (अनाधिकार प्रवेश), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (धमकी देना) के तहत आरोप लगाए गए। अपनी कार पर उत्तर प्रदेश सरकार के चिन्ह का दुरुपयोग करने के आरोप में मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। वहीं नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 93-बी स्थित त्यागी के फ्लैट के सामने किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा