लाइव न्यूज़ :

पोर्न सर्च में दिखाई दिया सरकार का चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, अश्लील कॉल मिलीं

By भाषा | Updated: October 7, 2018 18:15 IST

बाल यौन शोषण के मामलों की सूचना देने के लिए बने सरकार के टोल फ्री नंबर को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है

Open in App

बाल यौन शोषण के मामलों की सूचना देने के लिए बने सरकार के टोल फ्री नंबर को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है, क्योंकि पोर्न सर्च करने वाली वेबसाइट पर यह नंबर दिखाई दे रहा था और इस पर यौन सेवाएं लेने के लिए फोन आ रहे थे। 

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एन सी पी सी आर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक वैकल्पिक नंबर शुरू किया गया है।पोक्सो अधिनियम के तहत चल रहा हेल्पलाइन नंबर सितंबर से बंद है।अधिकारी ने कहा, ‘‘इस पर हर दिन अश्लील कॉल्स आने लगी थीं जिसके बाद हमने इसे अस्थायी तौर पर बंद कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि फोन करने वाले लोगों से हुई बातचीत के आधार पर यह पाया गया कि जब उन्होंने ऑनलाइन पोर्न सर्च किया तो उन्हें वहां से यह नंबर मिला जिसके बाद उन्होंने इस पर फोन किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब ‘सेक्स’ जैसे शब्दों के साथ सर्च किया गया तो हेल्पलाइन नंबर दिखाई दिया। उन्होंने ‘सेक्स’ और नंबर देखा तथा सोचा कि यौन सेवाएं पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।’’ उन्होंने बताया कि चाइल्डलाइन नंबर 1098 के अलावा ऐसे मामलों की शिकायत के लिए एक वैकल्पिक नंबर मुहैया कराया गया है।

एन सी पी सी आर के सदस्य यशवंत जैन ने कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और बाल अधिकारों की शीर्ष संस्था सरकारी दूरसंचार सेवा प्रदाता एम टी एन एल के संपर्क में है ताकि इसका हल निकाला जाए।जैन ने कहा, ‘‘दिक्कत यह है कि नंबर का व्यापक स्तर पर प्रचार किया गया है और इसके बदले में कोई और नंबर लाने से भ्रम पैदा होगा। यही कारण है कि हम इसी नंबर को फिर से चालू करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ 

यह हेल्पलाइन नंबर 2016 में शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि हालांकि पिछले दो वर्षों में पोर्टल को सिर्फ 104 शिकायतें मिली हैं जिनमें से 54 का निपटारा किया गया। 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े