लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर: पति-पत्नी और बेटी की गला रेतकर निर्मम हत्या, एकतरफा प्यार में जघन्य वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका

By विनीत कुमार | Updated: April 26, 2022 10:56 IST

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच के अनुसार एकतरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया गया और लड़की सहित उसके माता-पिता की हत्या की गई।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखपुर के खोराबार के रायगंज में दिल दहलाने वाली घटना, माता-पिता और बेटी की हत्या।पुलिस ने एक आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है, एकतरफा प्यार में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पति-पत्नी और उनकी बेटी की गला रेतकर हत्या करने की घटना सामने आई है। खोराबार के रायगंज में इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब तीनों सोमवार रात पैदल ही मटकोड़वा के कार्यक्रम में गांव जा रहे थे। राहगीरों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

हत्या कैसे की गई, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वहीं पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले को फिलहाल प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है। बताया जा रहा है कि एकतरफा प्यार में इस वारदात को अंजाम दिया गया। हिरासत में लिए गए शख्स का नाम आलोक है। पुलिस को शक है कि आलोक इन हत्याओं के पीछे है।

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर: क्या है पूरा मामला

दरअसल, खोराबार के रायगंज के रहने वाले गामा निषाद विदेश में रहते थे। अभी दो महीने पहले घर आए थे। उन्होंने अपना घर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बंग्ला चौराहे पर बनवाया है। यहां वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनके दो बच्चे प्रीति (20) और अच्छेलाल हैं। गामा के छोटे भाई रामा की बेटी की शादी तय है। ऐसे में सोमवार रात घर में मटकोड़वा कार्यक्रम था। 

गामा अपने नए मकान से अपनी पत्नी संजू (38) और बेटी प्रीति के साथ पैदल पुश्तैनी घर जा रहे थे, जहां उनके दो छोटे भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुश्तैनी घर जाने के दौरान रास्ते में ही बदमाशों ने धारदार हथियार से तीनों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

घटना के बाद गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। गामा और पत्नी तथा बेटी की हत्या के पीछे की वजह क्या और किसका हाथ है, इस बारे में अभी ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस गांव के लोगों सहित परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने आरोपी आलोक को पकड़ा 

पुलिस ने आलोक नाम के शख्स को पकड़ा है। आशंका है कि वह प्रीति से एकतरफा प्यार करता था। प्रीति उसकी उपेक्षा करती थी। इससे आलोक हताश और गुस्से में था। गामा निषाद तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नम्बर के भाई रामा हैं जिनकी बेटी की शादी है। वहीं सबसे छोटे सरविंद हैं। दोनों छोटे पुश्तैनी मकान में ही रहते हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार गामा के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा सुग्रीव है जो कि बाहर रहकर कमाता है। बेटी प्रीति की हत्या हुई है जबकि छोटा बेटा अच्छेलाल है। वह मां-बाप के साथ जाने के बजाय दूसरे रास्ते से निकला था, इसलिए उसकी जान बच गई।

टॅग्स :गोरखपुरक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए