लाइव न्यूज़ :

वेतन कम होने पर शिवम शर्मा ने नौकरी छोड़ी, मालिक रतन भारद्वाज ने गर्भवती पत्नी खुशबू की लाठी, ईंट, बेल्ट और लोहे की रॉड से पिटाई और जबरन उठक-बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2025 19:11 IST

Gorakhpur: पुलिस के मुताबिक, कौवाडिल गांव निवासी शिवम शर्मा (24) गोला इलाके में रतन भारद्वाज नाम के व्यक्ति की मसाले की दुकान पर सात हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आरोपी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।वेतन कम होने का हवाला देते हुए शिवम ने लगभग 10 दिन पहले नौकरी छोड़ दी, जिससे दुकान का मालिक नाराज हो गया।भारद्वाज और साथी कुश शर्मा शिवम के घर में घुस गए और लाठी, ईंट, बेल्ट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक व्यक्ति के नौकरी छोड़ने पर मालिक ने उसकी गर्भवती पत्नी की कथित रूप से पिटाई की और उससे जबरन उठक-बैठक करवायी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

पुलिस के मुताबिक, कौवाडिल गांव निवासी शिवम शर्मा (24) गोला इलाके में रतन भारद्वाज नाम के व्यक्ति की मसाले की दुकान पर सात हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करता था। पुलिस ने बताया कि वेतन कम होने का हवाला देते हुए शिवम ने लगभग 10 दिन पहले नौकरी छोड़ दी, जिससे दुकान का मालिक नाराज हो गया।

पुलिस के मुताबिक, 18 जुलाई की शाम लगभग सात बजे भारद्वाज और उसका साथी कुश शर्मा शिवम के घर में कथित तौर पर घुस गए और उस पर लाठी, ईंट, बेल्ट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि जब शिवम की गर्भवती पत्नी खुशबू ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे जमीन पर कथित रूप से पटक दिया और उसकी पिटाई की।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद हमलावरों ने गर्भवती महिला से कथित तौर पर 25 बार उठक-बैठक करने को कहा। पुलिस ने बताया कि उठक-बैठक करने से महिला की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। पुलिस के मुताबिक, रतन भारद्वाज और कुश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हालांकि दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोरखपुरGorakhpur
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?