लाइव न्यूज़ :

गोरखपुरः फोन खराब है, 1500 रुपये दो, मां की फटकार से क्षुब्ध 18 वर्षीय पुत्र ने फांसी लगाई, बाजार से लौटी मां-बेटी ने जहर खाया, बेटी की मौत और अस्पताल में मां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2025 19:32 IST

गोरखपुरः पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरपुर बुदहट क्षेत्र में मोहित कन्नौजिया नामक युवक ने अपनी मां कौशल्या देवी से मोबाइल फोन की मरम्मत के लिये कथित तौर पर 1500 रुपये मांगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमां द्वारा इनकार करने से क्षुब्ध मोहित ने बुधवार रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।शव फांसी से लटकता पाया तो वे यह गम बर्दाश्त नहीं कर सकीं और दोनों ने जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया गया।

गोरखपुरःगोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके में मां की फटकार से क्षुब्ध 18 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सदमे में आयी उसकी मां और बहन ने जहर खा लिया जिससे बहन की भी मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरपुर बुदहट क्षेत्र में मोहित कन्नौजिया नामक युवक ने अपनी मां कौशल्या देवी से मोबाइल फोन की मरम्मत के लिये कथित तौर पर 1500 रुपये मांगे थे, मगर मां द्वारा इनकार करने से क्षुब्ध मोहित ने बुधवार रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि बाजार से लौटी कौशल्या देवी और उसकी 14 वर्षीय बेटी सुप्रिया ने मोहित का शव फांसी से लटकता पाया तो वे यह गम बर्दाश्त नहीं कर सकीं और दोनों ने जहर खा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया गया।

जबकि कौशल्या देवी फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई में जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी समेत सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोरखपुरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?