लाइव न्यूज़ :

भीड़ भरे बाजार में तलाक को लेकर झगड़ा, पति विश्वकर्मा चौहान ने पिस्टल निकाली और पत्नी ममता को दो गोलियां मारी, कहा-कई दिन पीछा किया और काम तमाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2025 17:25 IST

गोरखपुरः पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे ममता काम से लौटते समय शाहपुर इलाके में एक फोटो स्टूडियो में रुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को बताया कि उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है।इसी बीच पीछा कर रहे उसके पति विश्वकर्मा से उसका सामना हुआ। विश्वकर्मा ने पिस्टल निकाली और ममता को दो गोलियां मार दीं।

गोरखपुरःगोरखपुर (उप्र), चार सितंबर (भाषा) गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के बाद भीड़ भरे बाजार में सरेआम अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विश्वकर्मा चौहान नामक व्यक्ति का अपनी पत्नी ममता (35) से तलाक को लेकर विवाद था और बुधवार शाम शाहपुर के एक भीड़ भरे बाजार में उसने तलाक के मामले को लेकर हुई तीखी बहस के बाद अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद भागा नहीं। बाद में उसने पुलिस को बताया कि उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे ममता काम से लौटते समय शाहपुर इलाके में एक फोटो स्टूडियो में रुकी थी। इसी बीच पीछा कर रहे उसके पति विश्वकर्मा से उसका सामना हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों के बीच बहस हुई और आपसी धक्का-मुक्की के बाद विश्वकर्मा ने पिस्टल निकाली और ममता को दो गोलियां मार दीं।

एक गोली उसके सीने में और दूसरी हाथ में लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद विश्वकर्मा मौके पर ही खड़ा रहा। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने कहा कि उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है।

उसने ममता का कई दिनों तक पीछा करने और हत्या की योजना बनाने की बात कुबूल की। सूत्रों के अनुसार एक निजी कम्पनी में काम करने वाली ममता अपनी 13 साल की बेटी के साथ पति से अलग रहती थी। उसका पति विश्वकर्मा चौहान जल्दी तलाक के लिए दबाव बना रहा था।

ममता ने कथित तौर पर तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले बेटी के भरण-पोषण और खेती की जमीन के हस्तांतरण की मांग की थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया, ''दंपति के तलाक की कार्यवाही चल रही थी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या सम्पत्ति के विवाद के कारण हुई।''

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगोरखपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?