लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर कफील खान के भाई काशिफ जमाल पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, अस्पताल में भर्ती

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 11, 2018 04:38 IST

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 63 बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर कफील खान के भाई काशिफ जमाल पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर गोलियां चला दी।

Open in App

गोरखपुर, 11 जून। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 63 बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर कफील खान के भाई काशिफ जमाल पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर गोलियां चला दी। इस मामले में पुलिस ने बताया कि घायल कशीफ जमील (34) को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

कोतवाली थाने के निरीक्षक घनश्याम तिवारी ने बताया कि रात में करीब 11 बजे बाइक सवार कुछ बदमाशों ने जेपी अस्पताल के पास जमील पर गोलियां चलाई। उन्होंने बताया कि जमील के दाहिने हाथ, गर्दन और चेहरे पर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

बता दें कि बीआरडी मेडिकल कालेज में पिछले साल ऑक्सीजन की कथित कमी की वजह से बच्चों की मौत होने के सिलसिले में कार्रवाई का सामना करने वाले डॉ कफील खां हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कफील नोडल अधिकारी थे। 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर ऑक्सीजन हादसाः आठ महीने बाद जेल से बाहर आए डॉक्टर कफील, सुनाई आपबीती

डॉक्टर कफील ने जेल से बाहर आने के बाद कहा था कि माननीय उच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा है कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। पिछले आठ महीने में उनके परिवार ने क्या कुछ सहा है, सबको पता है। उन्होंने कहा था कि, 'मुझे पता नहीं कि मेरी गलती क्या है। कोई पिता, कोई डाक्टर और कोई हिन्दुस्तानी क्या ऐसा कर सकता है। कभी नहीं।' 

 गौरतलब है कि खान ने पत्र में कहा था कि आक्सीजन आपूर्तिकर्ता को भुगतान नहीं हुआ था क्योंकि इसके लिए धन जारी नहीं किया गया था। अगस्त 2017 में 60 से अधिक बच्चों की ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते अस्पताल में मौत हो गयी थी।

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?