लाइव न्यूज़ :

गोरखपुरः प्यार के खिलाफ थे घरवाले, खेत में युवक-युवती के शव, एक-दूसरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर, जहर की शीशी, हैंडबैग और दुपट्टा मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2025 19:14 IST

Gorakhpur: प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे और पुलिस को संदेह है कि दोनों ने आत्महत्या की होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने शव देखकर अधिकारियों को सूचित किया।पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, परिजनों को सूचित कर दिया गया।अयोध्या के रामनगर कॉलोनी के निवासी मनीष गिरधारीलाल शर्मा का है।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउथा पुल के पास एक खेत में बृहस्पतिवार को एक युवक और युवती के शव मिले। दो दिन पहले वे लापता हो गए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव एक-दूसरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर थे और युवती का चेहरा नकाब से ढका हुआ था। पुलिस के मुताबिक, उसके पास जहर की शीशी, एक हैंडबैग और एक दुपट्टा मिला और पास ही सड़क के किनारे उनका स्कूटर खड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने शव देखकर अधिकारियों को सूचित किया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे और पुलिस को संदेह है कि दोनों ने आत्महत्या की होगी। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि स्कूटर की नंबर प्लेट के आधार पर पता चला कि वह अयोध्या के रामनगर कॉलोनी के निवासी मनीष गिरधारीलाल शर्मा का है। पुलिस ने बताया कि मृत युवक की पहचान विश्वनाथ के रूप में हुई है, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के छोटे बजहा गांव का निवासी था और गुड़गांव के एक अस्पताल में कर्मचारी था जबकि महिला नीतू दो किलोमीटर दूर कुंजलगढ़ गांव की रहने वाली थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच हाई स्कूल में शुरू हुआ रिश्ता छह साल तक चला, हालांकि उनके परिवारों के बीच जातिगत मतभेदों के कारण दोनों पक्षों में असहमति थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि नीतू पहले शादीशुदा थी, लेकिन अपने पति से अलग हो गई थी। ग्रामीणों ने कहा कि उसका परिवार उसकी दोबारा शादी की योजना बना रहा था, लेकिन विश्वनाथ के परिवार ने इसका विरोध किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...