लाइव न्यूज़ :

16 और 14 साल की बेटियों के साथ 45 वर्षीय पिता ने लगाई फांसी, मान्या ने डायरी में लिखा-"जिंदगी मुझे बख्श दो, अब तो रुक जाओ, इतनी निर्दयी मत बनो..."

By भाषा | Updated: November 16, 2022 22:29 IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का मामला है। शाहपुर में रहने वाले जितेंद्र श्रीवास्तव आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देजितेंद्र श्रीवास्तव (45) और दो बेटियां मान्या (16) और मानवी (14) के शव छत से फंदे से लटकते पाए गए।दोनों बच्चियों की मां की दो साल पहले कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। पिता वर्ष 1999 में एक रेल हादसे में अपना दाहिना पैर गवां चुके थे।

गोरखपुरःउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियों ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शाहपुर में रहने वाले जितेंद्र श्रीवास्तव (45) और उसकी दो बेटियों मान्या (16) और मानवी (14) के शव बुधवार को छत से फंदे से लटकते पाए गए।

उन्होंने बताया कि श्रीवास्तव कथित रूप से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। उनके अनुसार पुलिस को मौके पर तलाशी के दौरान मान्या की एक डायरी मिली है जिसमें वह अपनी दुखद कहानी लिखा करती थी। सूत्रों के अनुसार उसने अपनी डायरी के पन्ने पर लिखा है "जिंदगी मुझे बख्श दो। अब तो रुक जाओ। इतनी निर्दयी मत बनो।"

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों बच्चियों की मां की दो साल पहले कैंसर की वजह से मौत हो गई थी और उनके पिता वर्ष 1999 में एक रेल हादसे में अपना दाहिना पैर गवां चुके थे। सूत्रों ने बताया कि दोनों बच्चियों के स्कूल की फीस नहीं जमा थी और परिवार काफी तंगी से जूझ रहा था। सूत्रों ने बताया कि दोनों लड़कियों के दादा ओम प्रकाश एक निजी सुरक्षा गार्ड हैं और उनके पिता दर्जी थे।

वह काफी कर्ज के बोझ तले दबे थे। मान्या और मानवी को आज उनके स्कूल में श्रद्धांजलि दी गई। इस घटना से एक दिन पहले दोनों लड़कियों ने स्कूल में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। स्कूल की प्रधानाचार्य निवेदिता कौशिक ने बताया कि मान्या कक्षा नौ की छात्रा थी और वह और उसकी बहन मानवी पढ़ने में अच्छी थीं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशगोरखपुरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?