लाइव न्यूज़ :

गोपालगंज में जहरीली शराबकांडः सजा का ऐलान, 9 को फांसी, चार महिलाओं को आजीवन कारावास, 21 लोगों की हुई थी मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2021 17:08 IST

बिहार में गोपालगंज के खजूरबानी में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि कई लोगों के आंखों की रौशनी भी चली गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देशराबबंदी के अगले ही साल हुए इस जहरीली शराब कांड ने उस वक्त सनसनी फैला दी थी।पुलिस ने खजुरबानी गांव के मुख्य अभियुक्त नगीना पासी, रुपेश शुक्ला सहित कुल 14 लोगों को अभियुक्त बनाया था।मामले में सिर्फ 13 लोग नामजद हैं और गोपालगंज की एडीजे-2 की कोर्ट ने इन सभी लोगों को इस पूरे कांड के लिए दोषी करार दिया है।

पटनाः बिहार के गोपालगंज में चर्चित खजुरबानी जहरीली शराबकांड में एडीजे-2 की अदालत ने आज सजा का ऐलान करते हुए इस कांड में 13 में से 9 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि चार महिलाओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

कोर्ट का फैसला आते ही खजूरबानी के लोगों को एक बार फिर से वह भयावह दिन याद आ गया। आज कोई भी उस दिन के बारे में बिहार में बात नहीं करना चाहता। बता दें कि इस जहरीली शराब कांड में कुल 14 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था, लेकिन एक अभियुक्त की ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी।

अब इस मामले में सिर्फ 13 लोग नामजद हैं और गोपालगंज की एडीजे-2 की कोर्ट ने इन सभी लोगों को इस पूरे कांड के लिए दोषी करार दिया है। करीब 5 साल पहले 2016 में गोपालगंज के नगर थाना के खजुरबानी में जहरीली शराब कांड में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आधा दर्जन लोग अंधे हो गए थे, शराबबंदी के अगले ही साल हुए इस जहरीली शराब कांड ने उस वक्त सनसनी फैला दी थी।

इस मामले में गोपालगंज नगर थाना कांड संख्या 347/ 2016 में खजूरबानी में अवैध शराब रखने, बेचने और भंडारण करने के मामले में कोर्ट ने सभी 13 आरोपितों को दोषी पाया था। इस शराब कांड के बाद नगर थाना पुलिस ने खजुरबानी गांव के मुख्य अभियुक्त नगीना पासी, रुपेश शुक्ला सहित कुल 14 लोगों को अभियुक्त बनाया था।

आज हर किसी की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई थीं। गोपालगंज के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय लवकुश कुमार की उत्पाद स्पेशल कोर्ट 13 आरोपितों को दोषी करार कर चुकी थी, दोषी करार होने के बाद सजा के बिंदु पर आज फैसला आया है।

इस शराबकांड दोषी झठू पासी, रंजय पासी, मुन्ना पासी, कन्हैया पासी, राजेश पासी, लालबाबू पासी, नगीना पासी, संजय पासी और सनोज पासी को फांसी की सजा सुनाई गई है, जबकि रिता देवी, इंदू दंवी, लालझरी देवी और कैलासों देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सजा का ऐलान होते ही दोषियों के परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों का कहना था कि उनके साथ इंसाफ नहीं हुआ है, वो मामले को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारकोर्टपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट