शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिसकर्मियों की नाव गंडक में पलटी, एक जवान की मौत, चार पुलिसकर्मियों ने तैरकर अपनी जान बचाई

By एस पी सिन्हा | Published: October 26, 2022 05:12 PM2022-10-26T17:12:02+5:302022-10-26T17:12:50+5:30

बिहारः मृतक जवान की पहचान गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र निवासी मोहन ठाकुर के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। राजेश 360, डीएपी पुलिसबल का जवान था।

Gopalganj Boat policemen went catch liquor smugglers capsized in Gandak one jawan died four policemen saved lives swimming bihar | शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिसकर्मियों की नाव गंडक में पलटी, एक जवान की मौत, चार पुलिसकर्मियों ने तैरकर अपनी जान बचाई

जादवपुर के राजवा गांव में शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम नाव पर सवार होकर गई थी।

Highlightsएसपी आनंद कुमार मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया।नदी से जवानों का हथियार भी बरामद हुआ है। एसपी आनंद कुमार ने नाव हादसे की जानकारी दी है।

पटनाः बिहार में गोपालगंज जिले के राजवाही गांव में पुलिसकर्मियों से भरी नाव गंडक नदी में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाव पर पांच पुलिसकर्मी सवार थे, जिसमें जादोपुर थाने के एक जवान की डूबने से मौत हो गई। वहीं चार पुलिसकर्मियों ने तैरकर अपनी जान बचाई।

 

नदी से जवानों का हथियार भी बरामद हुआ है। एसपी आनंद कुमार ने नाव हादसे की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि जादवपुर के राजवा गांव में शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम नाव पर सवार होकर गई थी। इसी दौरान गंडक नदी में यह हादसा हो गया।

हादसे के शिकार हुए मृतक जवान की पहचान गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र निवासी मोहन ठाकुर के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। राजेश 360, डीएपी पुलिसबल का जवान था। एसपी आनंद कुमार मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया।

इस हादसे पर सीएम नीतीश ने दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Web Title: Gopalganj Boat policemen went catch liquor smugglers capsized in Gandak one jawan died four policemen saved lives swimming bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे