लाइव न्यूज़ :

Gonda police station area: पति की तेरहवीं के दौरान पत्नी और बेटी की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या, ब्राह्मण भोज के बाद रस्म पगड़ी का संस्कार चल रहा था, तभी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2023 11:19 IST

Gonda police station area: पुलिस के अनुसार, गोंडा थाना क्षेत्र के कैमथल गांव में एक अधेड़ उम्र की महिला मुकेश और उसकी 22 वर्षीय बेटी प्रियंका को उसके पति की "तेरहवीं" के दौरान दिनदहाड़े पीट-पीटकर मार डाला गया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला और उसकी बेटी अनुष्ठान में शामिल हो रही थी।पुलिस ने कहा कि यह जानलेवा हमला मृतक की संपत्ति की विरासत को लेकर झगड़े से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

अलीगढ़ः अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र में सोमवार को पति की तेरहवीं (श्राद्ध) के दौरान एक महिला और उसकी बेटी की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

पुलिस के अनुसार, गोंडा थाना क्षेत्र के कैमथल गांव में एक अधेड़ उम्र की महिला मुकेश और उसकी 22 वर्षीय बेटी प्रियंका को उसके पति की "तेरहवीं" के दौरान दिनदहाड़े पीट-पीटकर मार डाला गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने पत्रकारों को बताया कि आज दोपहर महिला और उसकी बेटी अनुष्ठान में शामिल हो रही थी, तभी मुकेश के देवरों ने बहस के बाद उन पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

एसएसपी ने कहा कि हमलावरों की पहचान धर्मवीर, रमेश और राकेश के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने कहा कि यह जानलेवा हमला मृतक की संपत्ति की विरासत को लेकर झगड़े से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

गोंडा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विजयकांत शर्मा ने बताया कि गांव कैमथल निवासी सुरेश कुमार की बीते दिनों बीमारी के चलते मौत हो गयी जिसके बाद उनका तेरहवीं संस्कार सोमवार चार सितंबर को गांव में ही रखा गया था।

जिस समय यह घटना घटी उस समय ब्राह्मण भोज के बाद रस्म पगड़ी का संस्कार चल रहा था, तभी सुरेश की पत्नी और उसकी बेटी को आरोपियों ने पीट पीटकर मार डाला। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?